फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Sasaram: Chaos in Rahul Gandhi's public meeting lack of police force people enjoy holiday amidst waterfalls

Bihar: पुलिस बल के अभाव में राहुल गांधी की जनसभा में अव्यवस्था, झरनों के बीच छुट्टी का आनंद लेने पहुंचे लोग

Sun, 17 Aug 2025 04:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 17 Aug 2025 04:53 PM IST
सार

Sasaram News: सासाराम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान सूअरा हवाई अड्डे पर आयोजित जनसभा स्थल पर भारी अव्यवस्था देखी गई। सभा में काफी कम संख्या में पुलिस बल लगाया गया था और लोगों की सुविधाओं का भी घोर अभाव था।

विज्ञापन
Sasaram: Chaos in Rahul Gandhi's public meeting lack of police force people enjoy holiday amidst waterfalls
झरनों के बीच पिकनिक मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान सूअरा हवाई अड्डे पर आयोजित जनसभा स्थल पर भारी अव्यवस्था देखी गई। सभा में काफी कम संख्या में पुलिस बल लगाया गया था और लोगों की सुविधाओं का भी घोर अभाव था। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर मौजूद भीड़ लगातार उग्र व्यवहार कर रही थी और इन्हें नियंत्रित करने के लिए प्रशासन की ओर से कोई प्रयास नहीं हो रहे थे। मीडिया गैलरी एवं वीआईपी एरिया में भी पूरे कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ जमा रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Voter Adhikar Yatra Live: ‘भाजपा की साजिश SIR कराने और बिहार के चुनाव भी चुराने की है’, बोले राहुल गांधी
विज्ञापन

 
राहुल गांधी औरंगाबाद के लिए रवाना
राहुल गांधी सासाराम में जनसभा को संबोधित करने के बाद डेहरी ऑन सोन होते हुए औरंगाबाद के लिए रवाना हो गए। इससे पूर्व राहुल गांधी ने सभा स्थल पर ही भोजन किया और फिर यात्रा के लिए विशेष रूप से तैयार बस में सवार होकर औरंगाबाद के लिए निकल गए। राहुल गांधी औरंगाबाद में ही रात्रि विश्राम करेंगे। मतदाता अधिकार यात्रा औरंगाबाद से होते हुए गया, बिहारशरीफ, मुंगेर, पूर्णिया, मधुबनी, दरभंगा, कटिहार, भागलपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, छपरा और भोजपुर सहित अन्य जिलों से होकर गुजरेगी। वहीं, यात्रा का समापन एक सितंबर को पटना के गांधी मैदान में आयोजित एक सार्वजनिक रैली के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Weather: उमस भरी गर्मी के बाद तेज हवाओं और बारिश से मिली राहत, फिर मौसम हुआ सुहावना; लोगों के चेहरे खिले
 
पिकनिक मनाने में मशगूल रहे लोग
वहीं, राहुल गांधी की सभा के दौरान जिले के पिकनिक स्थलों से हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई। अनुमान था कि कार्यक्रम में लोगों की भारी भीड़ जुटेगी, लेकिन यह आंकड़ा काफी कम रहा। राहुल गांधी की जनसभा को छोड़ भारी संख्या में लोग जिले के पिकनिक स्थलों पर मनोरंजन करते दिखे। पिकनिक स्थलों पर आम दिनों से भी ज्यादा भीड़ देखी गई।

गौरतलब है कि रोहतास जिले को झरनों का जिला कहा जाता है और यहां मानसून के दिनों में सैकड़ों झरने जीवंत हो उठते हैं। विंध्य पर्वत श्रृंखला के कैमूर पहाड़ी में झरनों की भरमार है, जहां प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों से भी लोग घूमने आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed