फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Rohtas News: Woman hanged herself in family dispute, husband absconding; police engaged in investigation

Bihar News: पारिवारिक विवाद में महिला ने लगाई फांसी, पति फरार; पुलिस जांच में जुटी

Sat, 25 Jan 2025 02:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 25 Jan 2025 02:41 PM IST
सार

Rohtas News: पुलिस ने बताया कि महिला का पति अनिल राम घटना के बाद से फरार है। हालांकि अब तक परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। 

विज्ञापन
Rohtas News: Woman hanged herself in family dispute, husband absconding; police engaged in investigation
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र के बेलहर गांव में शुक्रवार की रात पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 32 वर्षीय जीरा देवी के रूप में हुई है, जो अनिल राम की पत्नी थीं। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है और मृतका के तीन मासूम बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस बीच महिला का पति अनिल राम मौके से फरार बताया जा रहा है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, जीरा देवी और अनिल राम का विवाह लगभग 12 साल पहले हुआ था। इस दंपति के तीन बच्चे हैं, लेकिन पारिवारिक कलह ने इस रिश्ते को स्थायी शांति नहीं दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार की रात को भी ऐसा ही एक झगड़ा हुआ, जो इस बार महिला के लिए जानलेवा साबित हुआ। महिला ने आवेश में आकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है और मृतका के बच्चे सदमे में हैं।
विज्ञापन

 
घटना की सूचना मिलने के बाद दरिगांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष कपिल देव पासवान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला पति-पत्नी के बीच विवाद का लगता है। महिला के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराते हुए कई सबूत संकलित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार, महिला का पति अनिल राम घटना के बाद से फरार है। हालांकि अब तक परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई तेज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed