फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Rabri devi statement on tejashwi yadav attacked four times in Bihar News bihar vidhan sabha live today

Tejashwi Yadav: राबड़ी बोलीं- तेजस्वी की जान को खतरा, चार बार जानलेवा हमले हुए; सरकार बोली- लिखित शिकायत दें

Fri, 25 Jul 2025 01:26 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 25 Jul 2025 01:26 PM IST
सार

Bihar Election : भूतपूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बिहार चुनाव से पहले मौजूदा विधानमंडल के अंतिम सत्र के अंतिम दिन बड़ा आरोप लगाया। कहा कि तेजस्वी यादव पर चार बार जानलेवा हमले हुए हैं। इसपर सरकार ने उन्हें लिखित जानकारी देने कहा है।

विज्ञापन
Rabri devi statement on tejashwi yadav attacked four times in Bihar News bihar vidhan sabha live today
सीएम नीतीश कुमार तथा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पत्नी, बिहार की भूतपूर्व मुख्यमंत्री और बिहार विधान परिषद् की सदस्य राबड़ी देवी ने अपने छोटे बेटे तेजस्वी यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। राबड़ी ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मौजूदा विधानमंडल के अंतिम सत्र के अंतिम दिन कहा कि तेजस्वी यादव पर चार बार जानलेवा हमले हो चुके हैं। 2005 से चल रही नीतीश कुमार सरकार में असुरक्षा को लेकर उन्होंने चुनाव से पहले यह बड़ा बयान दिया है। इसपर राज्य सरकार ने कहा कि यह चुनावी स्टंट है। अगर ऐसी बात है तो लिखित जानकारी दें, सरकार जांच करेगी।

विज्ञापन


राबड़ी बोलीं- भाजपा-जदयू वाले नाली के कीड़े, यही हमला करा रहे
शुक्रवार को बिहार विधान परिषद् परिसर में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने सत्ता पक्ष पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि "तेजस्वी यादव को जान का खतरा है। उनपर अब तक चार बार जानलेवा हमले हो चुके हैं। यह हमले भाजपा और जदयू वाले करवा रहे हैं। यह लोग नाली के कीड़े हैं।" इसके बाद राज्य की नीतीश कुमार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के शब्दों का चयन जनता देख रही है। वह अनर्गल बयानबाजी कर रही हैं। वह विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हैं, उन्हें इस तरह के शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन


डिप्टी सीएम बोले- ऐसी बात है तो सरकार को लिखित दें राबड़ी देवी
राबड़ी देवी के बयान के बाद सरकार का पक्ष डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने रखा। उन्होंने कहा कि "एनडीए सरकार में सुरक्षा बिहार के अंदर सुरक्षा की गारंटी है। तेजस्वी यादव समेत दोनों भूतपूर्व मुख्यमंत्री को भी सरकार की ओर से काफी सुरक्षा दी गई है। इनलोगों ने जनता को खूब डराया है, इसीलिए अब खुद डर रहे हैं। अगर भूतपूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को लगता है कि उनके बेटे को जान का खतरा है तो वह सरकार को लिखित दें। यह पूरी तरह से पॉलिटिकल स्टंट है। विपक्ष के लोगों की सोच काली हो गई है। इन्हें न तो संवैधानिक संस्था पर विश्वास है और न ही संविधान पर। इन्हें केवल लाठीतंत्र पर विश्वास है।"  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाजपा विधायक पर शैलेंद्र सिंह ने बोला हमला

सत्र में तरैया के भाजपा विधायक जनक सिंह द्वारा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भद्दी गालियां देने और शर्मनाक व्यवहार करने पर सारण विकास मंच के संयोजक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी। शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मीडिया की खबरों से स्पष्ट है कि जनक सिंह ने जिस स्तर की अमर्यादित भाषा और असभ्य आचरण का प्रदर्शन किया है, वह न सिर्फ तरैया विधानसभा क्षेत्र बल्कि पूरे सारण और बिहार का अपमान है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनक सिंह का आचरण किसी गली के गुंडे से भी अधिक कुत्सित है। ऐसा लगता है जैसे भाजपा ने उन्हें लोकतंत्र के मंच पर नहीं, अपराध का मंच सजाने भेजा है।

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed