फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Placement of LNMI students Construction of two blocks of institute is complete will be inaugurated in June

LNMI के छात्रों का प्लेसमेंट: संस्थान के दो ब्लॉक का निर्माण पूरा, जून में होगा उद्घाटन, 2 नए कोर्स भी जुड़े

Sat, 26 Apr 2025 08:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 26 Apr 2025 08:11 PM IST
सार

Placement of LNMI Students: एलएनएमआई के छात्रों का शानदार प्लेसमेंट हुआ है। संस्थान के दो ब्लॉक का निर्माण पूरा हो गया है, जून में उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही दो नए कोर्स भी जुड़े हैं।

विज्ञापन
Placement of LNMI students Construction of two blocks of institute is complete will be inaugurated in June
जानकारी देते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान (एल्यूमनाई) के छात्रों ने एक बार फिर अग्रणी कंपनियों में प्लेसमेंट हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया है। वर्ष 2025 में कुल 188 छात्रों का प्लेसमेंट 44 विभिन्न कंपनियों में हुआ है। यह जानकारी शनिवार को एलएनएमआई परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में संस्थान के निदेशक डॉ. एस सिद्धार्थ ने दी। इस मौके पर उन्होंने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता हमारे छात्रों की कड़ी मेहनत, प्रतिबद्धता और प्रतिभा का प्रमाण है। साथ ही हमारे प्लेसमेंट सेल की उत्कृष्ट ट्रेनिंग और मार्गदर्शन की उपलब्धि है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र विश्व की शीर्ष कंपनियों के साथ अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं।

विज्ञापन


इसी दौरान उन्होंने संस्थान के बारे में जानकारी दी कि यहां दो नए ब्लॉक, एनेक्सी और फैकल्टी ब्लॉक भी बन रहे हैं। फैकल्टी ब्लॉक में स्टार्टअप हब भी रहेगा। इसका उद्देश्य युवा उद्यमियों को मौका देना है। उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ नौकरी लेना नहीं देने वाला भी होना चाहिए। वहीं, एक्जेक्यूटिव ब्लॉक का निर्माण पूरा हो गया है, जिसका उद्घाटन जून महीने में होगा। साथ ही दो नए कोर्स एमबीए फाइनेंस एवं एमबीए लॉजिस्टिक्स शुरू किए जा रहे हैं। इसके साथ ही मई महीने से नए शिक्षकों की बहाली भी होने वाली है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सक्षमता परीक्षा की तिथि घोषित, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताई तारीख
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान के कुल सचिव सुधीर कुमार ने सभी रिक्रूटर का आभार करते हुए कहा कि हम छात्रों को केवल शैक्षणिक रूप से ही नहीं, बल्कि एक संपूर्ण व्यक्तित्व के रूप में विकसित करने का प्रयास करते हैं। ताकि वे इस प्रतिस्पर्धा युग में अपनी अलग-अलग पहचान बना सकें। संस्थान की प्लेसमेंट प्रभारी डॉ. प्रीति सिंह ने इस अवसर पर खुशी अभिव्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि हमारे संस्थान की अकादमिक और व्यवसायिक उत्कृष्टता की शाख को अधिक सुदृढ़ बनाती है।

यह भी पढ़ें: 422 प्रखंडों को मिला नया वाहन, PMAY-G और LSBA के बेहतर कार्यान्वयन के लिए कार्यक्रम आयोजित

इन कंपनियों में मिला मौका
इन कंपनियों में फेडरेल बैंक, कॉम्फेड, आसुस इंडिया, अदानी विल्मर, जीविका, पैंटालून्स, अमूल, एचडीएफसी लाइफ, आईटीसी, पेप्सीको, आईसीआईसी प्रूडेंशियल,एसबीआई लाइफ, एल एंड टी फाइनेंस, रिलायंस डिजिटल, हिमालया वेलनेस, यूनाइटेड एकता, इंडस टावर्स, एयरटेल एवं वोडाफोन आइडिया आदि शामिल हैं। इन कंपनियों में सबसे ज्यादा 16.4 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज फेडरेल बैंक ने ऑफर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed