Bihar News: 422 प्रखंडों को मिला नया वाहन, PMAY-G और LSBA के बेहतर कार्यान्वयन के लिए कार्यक्रम आयोजित
422 Blocks Got New Vehicles: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के बेहतर कार्यान्वयन हेतु एक दिवसीय उन्मुखीकरण तथा राज्य के 422 प्रखंडों को नया वाहन वितरण हेतु उर्जा ऑडिटोरियम, शास्त्रीनगर, पटना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 को मिलाकर कुल 12,66,842 लक्ष्य प्राप्त है, जिसके विरुद्ध 10,52,594 लाभुकों को प्रथम किश्त, 4,88,107 लाभुकों को द्वितीय किश्त तथा 1,77,053 लाभुकों को तृतीय किश्त की सहायता राशि का भुगतान किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत प्रतीक्षा सूची से छूटे हुए 81,83,511 लाभुकों का नाम सर्वेक्षण के पश्चात आवास प्लस, 2024 में शामिल किया गया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के लक्ष्य के विरुद्ध प्रत्येक जिला में बेहतर कार्य करने वाले 38 प्रखंड विकास पदाधिकारियों यथा-रानीगंज, कलेर, नवीनगर, अमरपुर, मटिहानी, पिरपैंती, कोईलवर, ब्रहमपुर, बिरौल, इमामगंज, कोचायकोट, खैरा, कोंकों, भभुआ, बरारी, खगडिया, पोठिया, सूर्यगढा, मधेपुरा, बेनीपट्टी, धरहरा, पारु, नूरसराय, अकबरपुर, चनपटीया, पंडारक, चिरैया, कसबा, दिनारा, मेहसी, कल्याणपुर, दरियापुर, शेखपुरा, तरियानी, परिहार, बडहिया, त्रिवेणीगंज एवं पातेपुर तथा पूरे राज्य स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले 10 प्रखंड विकास पदाधिकारियों यथा विभुतिपुर, वैशाली, ठाकुरगंज, पंडौल, बेनीपुर, गोगरी, रफीगंज, छातापुर, रुन्नीसैदपुर एवं मंझौलियों को सम्मानित किया गया। साथ ही साथ विभाग स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले 08 कर्मियों/पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें: पटना पुलिस ने अचानक तीन युवकों को उठाया, आतंकियों के स्केच से मिल रहा था दो का हुलिया
वित्तीय वर्ष 2008-09 में प्रखंड विकास पदाधिकारियों को वाहन उपलब्ध कराया गया था। पूर्व में उपलब्ध कराये गये वाहन 15 वर्ष से अधिक पुराने हो जाने के कारण सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को प्रखंड वाहन उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रथम चरण में कुल 112 प्रखंडों को दिनांक 01.03.2025 को मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सरकारी वाहन वितरित किया गया था। आज दिनांक 26.04.2025 को द्वितीय चरण में उर्जा ऑडिटोरियम, शास्त्रीनगर, पटना में शेष 422 प्रखंडों को नए सरकारी वाहन का वितरण हेतु कार्यक्रम का आयोजन मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग के कर कमलों द्वारा किया गया। इसमें 388 प्रखंडों को वाहन उपलब्ध कराया गया, शेष 34 प्रखंडों को एक सप्ताह में वाहन उपलब्ध करा दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: CM नीतीश ने बिहार प्रदेश जदयू विधि प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित अधिवक्ता समागम का किए उद्घाटन, कही ये बात
वाहन-वितरण कार्यक्रम के दौरान 422 प्रखंडों की जिलावार विवरणी निम्नवत है।
- अरवल- 03
- औरंगाबाद- 10
- अररिया-09
- कटिहार- 13
- किशनगंज- 07
- कैमूर- 09
- खगडिया- 06
- गया- 19
- पटना- 18
- भोजपुर- 11
- बक्सर- 07
- नालंदा- 15
- रोहतास- 13
- जहानाबाद- 06
- नवादा- 10
- मुजफ्फरपुर- 15
- वैशाली- 12
- सीतामढी- 12
- शिवहर- 05
- पश्चिम चंपारण- 16
- पूर्वी चंपारण- 22
- सारण- 16
- सीवान- 18
- गोपालगंज- 10
- दरभंगा- 14
- मधुबनी- 17
- समस्तीपुर- 16
- बेगूसराय- 14
- मुंगेर- 07
- लखीसराय- 06
- शेखपुरा- 02
- जमुई- 07
- भागलपुर- 11
- बांका- 10
- सहरसा- 07
- सुपौल- 09
- मधेपुरा- 09
- पूर्णिया- 11
कार्यक्रम के दौरान लोकेश कुमार सिंह, सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, हिमांशु शर्मा, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जीविका-सह-मिशन निदेशक, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, अभिलाषा कुमारी शर्मा, मनरेगा आयुक्त, बिहार-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, BRDS-सह-अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जीविका, प्रतिभा रानी, मिशन निदेशक, जल-जीवन-हरियाली अभियान, नंदकिशोर शाह, अपर सचिव, भानुप्रकाश, अपर सचिव, मन्जु प्रसाद, संयुक्त सचिव, रवि कुमार, संयुक्त सचिव एवं विभाग के अन्य सभी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।