{"_id":"612aed818ebc3e79dd285d9c","slug":"people-will-be-able-to-reach-patna-from-delhi-in-eight-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: दिल्ली से पटना पहुंच सकेंगे सिर्फ आठ घंटे में, ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा आरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: दिल्ली से पटना पहुंच सकेंगे सिर्फ आठ घंटे में, ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा आरा
Sun, 29 Aug 2021 07:46 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 29 Aug 2021 07:46 AM IST
सार
- केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आरा शहर में रेल ओवरब्रिज का लोकार्पण करते वक्त की घोषणा
- गडकरी ने रिमोट का बटन दबा कर शिलापट्ट का लोकार्पण किया
- सीएम नीतीश कुमार के कार्यकर्ता भड़के और केंद्रीय मंत्री के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली से पटना के लिए सड़क के रास्ते जाने वालों को राहत मिलने वाली है। सरकार जो ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे बना रही है वह अब बक्सर-आरा होकर राजधानी पटना से जुड़ेगी। पहले इसको सिर्फ दिल्ली से गाजीपुर तक जोड़ने की योजना थी। अब यह काम पूरा हो जाने के बाद पटना दिल्ली से महज आठ घंटे की दूरी पर रह जाएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को आरा शहर में रेल ओवरब्रिज का लोकार्पण किया था। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कर रहे इस लोकार्पण को उन्होंने संबोधिक करते हुए कहा कि यह ओवरब्रिज दोनों ओर जीरो माइल और कायमनगर से जुड़ेगा। इस रिंग रोड कुल लंबाई 11.80 किमी होगी। इससे आवागमन में काफी आसानी होगी।
विज्ञापन
गडकरी ने रिमोट का बटन दबा कर शिलापट्ट का लोकार्पण किया। और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनके साथ उपमुख्य मंत्री तार किशोर प्रसाद, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन भी जुड़े थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्रीय परिवहन विभाग आरा शहर को चार किमी सड़क भी बनाकर राज्य सरकार या नगर निगम को सौंप देगा। सड़कों के मामले में अगले तीन सालों में बिहार देश का अग्रणी राज्य हो जायेगा। आरा जंक्शन परिसर में आयोजित समारोह में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री व स्थानीय सांसद आरके सिंह भी मौजूद थे।
गडकरी काफी दिनों से इथेनॉल की बात कर रहे हैं। अपने हर बड़े कार्यक्रम में इथेनॉल का जिक्र जरूर करते हैं। यहां भी उन्होंने कहा कि अगले छह माह में देश में इथेनॉल से मर्सिडिज बेंज से लेकर ऑटो तक दौड़ेंगे। इस तरह पेट्रोल पर निर्भरता घटेगी। इथेनॉल उत्पादन बढ़ने से किसान खुशहाल होंगे और रोजगार भी मिलेंगे।
वहीं समारोह शुरु होने के एक दिन पहले शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार की मंच पर कोई फोटो नहीं थी, जिसे देखकर जदयू के कार्यकर्ता भड़क गए और गुस्से में नारेबाजी करने लगे। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री आरके सिंह के खिलाफ भी नारेबाजी की। इसके बाद आनन-फानन में नीतीश कुमार के पोस्टर लगाए गए और मंच पर भी नीतीश कुमार की फोटो लगा दी गई।