फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna: Chandrika Rai injured in Jethuli firing dies in hospital, treatment of 2 including child continues

Bihar : पटना के जेठुली में 43 राउंड फायरिंग के दौरान घायल चौथे शख्स की मौत, लाश आने पर बवाल का डर

Sun, 26 Feb 2023 08:17 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 26 Feb 2023 08:17 AM IST
सार

Bihar : जेठुली गोलीकांड के 7 दिन बाद घायल चंद्रिका राय ने भी अस्पताल में दम दिया। मरने वालों की संख्या अब चार हो गई। इस मौत के बाद एक बार फिर जेठुली में हिंसा भड़कने की आशंका है। लाश लाने के लिए लोग पटना निकल गए हैं।

विज्ञापन
Patna: Chandrika Rai injured in Jethuli firing dies in hospital, treatment of 2 including child continues
जेठुली गोलीकांड में घायल चंद्रिका राय की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना के सिटी इलाके से सटे जेठुली में 43 राउंड फायरिंग के शिकार चौथे व्यक्ति की भी मौत हो गई। पार्किंग के नाम पर शुरू हुई वर्चस्व की लड़ाई में एक ही पक्ष के छह लोगों को गोली लगी थी, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। घटना के दिन दो की मौत हो गई थी। फिर तीसरे की भी जान चली गई। इसके बाद एक बच्चा और दो लोग अस्पताल में थे। बच्चे को छोड़ दोनों की हालत चिंताजनक थी। रविवार सुबह उनमें से एक चंद्रिका राय की मौत की खबर के साथ एक बार फिर हंगामे की आशंका से जेठुली सहमा हुआ है। 

विज्ञापन


मौतों से ज्यादा उसके बाद के तांडव की चर्चा
अपने 3 मौतों के बाद दूसरे पक्ष ने हत्यारोपी के घर, कॉम्युनिटी हॉल, गाड़ियों में आग लगा दी थी और तीन दिनों की मेहनत के बाद पुलिस हालात को काबू कर सकी थी। इधर, चंद्रिका राय की मौत के बाद जेठुली में हिंसा की आशंका के कारण फिर से सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कई दिनों से छाई वीरानी के बीच एक बार फिर आशंकाएं इसलिए गहरा रही हैं, क्योंकि लोग शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि के बाद अस्पताल में दम तोड़ने वाले चंद्रिका राय की लाश लाने के लिए पटना निकल चुके है। लाश के जेठुली पहुंचने पर उसी तरह हंगामे की आशंका है, जैसी तीसरी मौत के बाद हुई थी। पहली दो मौतों पर भीषण आगजनी कर हत्यारोपी के घर, कॉम्युनिटी हॉल, गाड़ियों को जला दिया गया था। तीसरी मौत अगले दिन हुई थी तो सड़क से गुजरते लोगों को भी टारगेट किया था। हत्यारोपी के करीबी लोगों के घरों को भी लोगों ने जला दिया था। आशंकाओं को देखते हुए पटना एसएसपी ने इलाके में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती कर दी है। इलाके में फिर से हिंसा न हो इसके लिए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed