फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   After three murder and burning in jethuli area of patna in fear behind the silence

Bihar : तीन मौतों और भीषण आगजनी के बाद पटना के जेठुली में सन्नाटे के पीछे 'अनाम’ खौफ, जानें कितना डर

Tue, 21 Feb 2023 07:26 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति कृष्ण बल्लभ नारायण, पटना
कृष्ण बल्लभ नारायण, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Tue, 21 Feb 2023 07:26 PM IST
सार

Patna News Today : जेठुली के संघर्ष में दोनों पक्ष बिहार की दबंग और सत्तासीन जाति से हैं, इसलिए डर बहुत बड़ा है। हाइवे किनारे दुकानों के बाहर बैठे पुलिसकर्मी भी बाहर-बाहर शांति की बात कह रहे हैं, लेकिन डर तो इनके अंदर भी है।

विज्ञापन
After three murder and burning in jethuli area of patna in fear behind the silence
घर की महिलाएं रो-रोकर हो रहीं बेहाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्चस्व की लड़ाई थी। इसमें एक पक्ष ने तीन हत्याओं से ताकत दिखाई। दूसरे ने करोड़ों की संपत्ति राख कर गुस्सा दिखाया। राजधानी पटना से सटे जेठुली में लगी आग पर राजनीतिक रोटियां नहीं सेंकी जा सकीं, क्योंकि इतना बड़ा हंगामा हुआ मगर दोनों ही पक्ष एक ही जाति के थे। दोनों पक्ष बिहार की दबंग और सत्तासीन जाति से हैं, इसलिए डर बहुत बड़ा है। हाइवे किनारे दुकानों के बाहर बैठे पुलिसकर्मियों भी बाहर-बाहर शांति की बात कह रहे हैं, लेकिन डर तो इनके अंदर भी है। राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष अपनी जिस जाति को लाठियों में तेल पिलाने के लिए कहते थे, संघर्ष उसी जाति के दो गुटों का है। इसलिए, पुलिसकर्मी सहमे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

After three murder and burning in jethuli area of patna in fear behind the silence
बात करने का प्रयास करते ही घूम गईं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

सवाल पर भी डर से दरवाजे बंद कर ले रहे
वैसे, घरों के बाहर सन्नाटे के पीछे दीवारों के अंदर 'अनाम’ खौफ है। पूछिए कि शांति की उम्मीद है? बोलते हैं- "हम कुछ नहीं बोलेंगे।" इस सवाल पर भी दरवाजे बंद हो जा रहे। कैमरे से हटकर और नाम छिपाकर बोलने वाले भी इतना ही कहते हैं- "अभी बहुत कुछ होने का डर है।" पहले दिन रविवार को पार्किंग विवाद के नाम पर वर्चस्व की लड़ाई में 43 राउंड फायरिंग में दो की मौत के बाद भीषण आगजनी, दूसरे दिन घायलों में से एक की मौत के बाद आगजनी के बीच पुलिस से भी झड़प हुई। 

After three murder and burning in jethuli area of patna in fear behind the silence
श्मशान घाट पर भी मृतक के परिजनों ने डर की ही बात की। - फोटो : अमर उजाला

अंतिम संस्कार में घाट पर भी आशंकाओं की चर्चा
तीसरे दिन उस तीसरे शख्स का अंतिम संस्कार वीरानी के बीच जिस घाट पर हो रहा था, वहां 'अमर उजाला’ ने शांति की उम्मीदों पर बात की तो मृतक के एक-दो परिजनों ने छोटी-सी बात पर दबंगई की पूरी कहानी सुनाई और अब भी आशंकाओं से घिरा बताया। बाकी ने बात तक नहीं की। एक-दूसरे से भी सिर्फ आशंकाओं को लेकर बात कर रहे थे। पुलिस ने गिरफ्तारी का दावा किया है, लेकिन मृतकों के परिजनों को आशंका है कि ऐसा कुछ हुआ नहीं है। अभी हत्यारे बाहर ही हैं और कभी भी कुछ भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

After three murder and burning in jethuli area of patna in fear behind the silence
जली गाड़ियों के बीच हर तरफ छायी वीरानी के पीछे कई आशंकाएं अब भी हैं। - फोटो : अमर उजाला

यह आग बुझे...इसपर भी नहीं बोल रहे
'अमर उजाला' ने घटनास्थल के आसपास 25 से ज्यादा लोगों से बात करने की कोशिश की, लेकिन कोई भी न तो घटना के संबंध में और ना ही इस बारे में बोलने को तैयार हुआ कि बहुत हो गया, यह आग अब ठंडी हो जानी चाहिए। इस आग में एक पक्ष की जानों का नुकसान हुआ है तो दूसरे पक्ष के माल का। आग पड़ोसियों तक भी पहुंची और दूर-दूर तक वास्ता नहीं रखने वालों की भी। 

After three murder and burning in jethuli area of patna in fear behind the silence
जेठुली में महिलाएं ही कहीं दिख रहीं और वह भी इसी तरह रोती हुईं। - फोटो : अमर उजाला

टारगेट पर आने का डर हरेक के अंदर
कोई दियारा से आकर बसे लोगों और पुराने बाशिंदों के बीच अदावत की वजह पर चर्चा नहीं कर रहा। कोई जमीन या राजनीतिक वर्चस्व को लेकर भी मुंह खोलने को तैयार नहीं। कुल मिलाकर पार्किंग का ही नाम लिया जा रहा, लेकिन इस बात पर कोई कुछ नहीं बोल रहा कि आगे क्या होगा? कोई एक लाइन बोलकर पचड़े में नहीं पड़ना चाह रहा कि कहीं वह या उसका परिवार टारगेट पर न आ जाए। 

After three murder and burning in jethuli area of patna in fear behind the silence
नेशनल हाइवे पर जहां कल-परसों आगजनी थी, उधर से अब भी कुछ गाड़ियां ही गुजर रहीं। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस भी डर रही, क्योंकि दो गंभीर हैं
तीन की मौत के बाद अभी जो तीन घायल इलाजरत हैं, उनमें दो की हालत गंभीर है। पुलिस को भी डर है कि उन दो को कुछ हो न जाए। चेनारिक राय, नागेंद्र राय और इस परिवार से जुड़े एक बच्चे की हालत पर सभी की नजर है। बच्चा कुल मिलाकर स्थिर है। चेनारिक राय को चार गोली पेट में लगी है और एक गोली बाएँ हाथ में लगी है। नागेंद्र राय (मृतक रौशन के पिता) को कंधे में गोली लगी है, लेकिन खूब बहुत बह गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed