फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nityanand Rai on Dayanidhi Maran's controversial remarks, says these people want to divide North-South India

Politics: DMK सांसद मारन के विवादित बयान पर बोले नित्यानंद- उत्तर और दक्षिण भारत को बांटना चाहते हैं ये लोग

Sun, 24 Dec 2023 07:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 24 Dec 2023 07:42 PM IST
सार

Dayanidhi Maran Controversial Statement: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद ने कहा कि दयानिधि मारन ने बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है। आज लोग उत्तर भारत और दक्षिण भारत को बांटना चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होगा। वहीं, डीएमके प्रवक्ता टीकेएस एलंगोवन ने केंद्र सरकार पर पीएसयू में नौकरियों को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Nityanand Rai on Dayanidhi Maran's controversial remarks, says these people want to divide North-South India
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीएमके सांसद दयानिधि मारन के कथित विवादित बयान का मुद्दा गरमा गया है। पक्ष-विपक्ष इस विवाद को लेकर एक-दूसरे पर अपने तरह से हमले कर रहा है। इस सिलसिले में रविवार को केंद्रीय मंत्री नित्यानंद ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग (डीएमके सांसद दयानिधि मारन की ओर इशारा करते हुए) उत्तर और दक्षिण क्षेत्र के आधार पर देश में अशांति और विभाजन पैदा करना चाहते हैं। दरअसल, द्रमुक सांसद मारन ने कथित तौर पर अपने बयान में कहा था कि उत्तर प्रदेश और बिहार से हिंदी भाषी तमिलनाडु आते हैं और निर्माण कार्य और शौचालयों की सफाई का काम करते हैं।

विज्ञापन


'इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियों को इसकी निंदा करनी चाहिए'
नित्यानंद राय ने यह भी मांग की कि बिहार की जो पार्टियां इंडिया गुट (गठबंधन) का हिस्सा हैं, उन्हें अपने सहयोगी दल के नेता के बयान की निंदा करनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दयानिधि मारन ने बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है। एक तरफ पीएम मोदी ‘सबका साथ सबका विकास’ की बात करते हैं और आज लोग उत्तर भारत और दक्षिण भारत को बांटना चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होगा। बिहार की जो पार्टियां इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं, उन्हें इसकी निंदा करनी चाहिए।
विज्ञापन


इस बयान पर हुआ बवाल
जानकारी के मुताबिक, यह विवाद डीएमके सांसद दयानिधि मारन के भाषण की एक वीडियो क्लिप के वायरल होने से शुरू हुआ है। उसमें वह कह रहे हैं कि उत्तर प्रदेश और बिहार से जो हिंदी भाषी तमिलनाडु आते हैं, वे निर्माण कार्य करते हैं या सड़कों और शौचालयों की सफाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'फूट डालो-राज करो का कार्ड खेलना इंडी का डीएनए'
इस क्लिप को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी साझा कर रहे हैं। सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में शहजाद पूनावाला ने लिखा कि एक बार फिर फूट डालो और राज करो कार्ड खेलने का प्रयास। पहले राहुल गांधी ने उत्तर भारतीय मतदाताओं का अपमान किया। फिर रेवंत रेड्डी ने बिहार डीएनए को गाली दी। फिर डीएमके सांसद सेंथिल कुमार ने कहा ‘गौमूत्र राज्य’। अब दयानिधि मारन ने हिंदी भाषियों और उत्तर के हिंदुओं/सनातन का अपमान किया। फूट डालो और राज करो का कार्ड खेलना इंडी (इंडिया गठबंधन) का डीएनए है।

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस मुद्दे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद अध्यक्ष लालू यादव और तेजस्वी यादव के रुख पर सवाल उठाया।

'पीएसयू में केवल उत्तर भारतीयों को नौकरी दे रही सरकार'
वहीं, मारन की टिप्पणियों के बाद डीएमके प्रवक्ता टीकेएस एलंगोवन ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों (पीएसयू) में भर्ती के दौरान उत्तर भारतीय राज्यों के लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। अधिक विशिष्ट होते हुए एलंगोवन ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में भी सार्वजनिक उपक्रम हैं, लेकिन वे तमिलों की भर्ती नहीं कर रहे हैं।


एलंगोवन ने कहा कि अब सरकार केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों में काम करने के लिए उत्तरी राज्यों से लोगों का चयन कर रही है। यहां तक कि यूपी में भी सार्वजनिक उपक्रम हैं, लेकिन वे तमिलों की भर्ती नहीं कर रहे हैं। हमारे लोग यहां आने वाले किसी के भी खिलाफ नहीं हैं। वे छोटा-मोटा काम कर रहे हैं, लेकिन भारत सरकार उन्हें ऊंचे पदों पर बिठा रही है और तमिलों को उनके अधिकारों से वंचित कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed