पेगासस मुद्दे पर बोले नीतीश: संसद में चर्चा हो और जांच की जाए, सच सामने आना चाहिए
पेगासस जासूसी विवाद के सामने आने के बाद से ही विपक्षी दल इस पर संसद में हंगामा कर रहे हैं और मामले पर चर्चा व जांच की मांग कर रहे हैं। सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस मुद्दे पर संसद में चर्चा और जांच की मांग का समर्थन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेगासस विवाद को लेकर विपक्षी दलों की ओर से की जा रही संसद में चर्चा और जांच की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि फोन टैपिंग की बात इतने दिनों से आ रही है, इस पर जरूर चर्चा होनी चाहिए। ऐसे विषयों पर एक-एक बात को देख करके उचित कदम उठाना चाहिए।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले में आगे कहा, 'क्या हुआ है, क्या नहीं हुआ है, संसद में कुछ लोग बोल रहे हैं और जो समाचार पत्रों में आता है हम तो वही देखते हैं। लेकिन जो भी मामला है उसकी ठीक तरह से जांच होनी चाहिए और जो भी सच्चाई है वो सबके सामने आनी चाहिए।'
#WATCH | "...We have been hearing about telephone tapping for so many days, the matter should be discussed (in Parliament)...", says Bihar Chief Minister Nitish Kumar pic.twitter.com/hi98D22rAU
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 2, 2021
दबाव में आकर बयान न बदल दें नीतीश: मनोज झा
वहीं, राजद सासंद मनोज झा ने नीतीश कुमार के इस बयान को लेकर कहा कि मैं उनसे (नीतीश कुमार से) अनुरोध करूंगा कि अपनी मांग पर बने रहें। झा ने आगे कहा कि मुझे उम्मीद है कि नीतीश कुमार किसी दबाव में नहीं आएंगे और कल को यह नहीं कहेंगे कि मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया था।
जाति आधारित जनगणना: अमित शाह से मिला जदयू का प्रतिनिधिमंडल
जाति आधारित जनगणना की मांग को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) के सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिला। इस प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई पार्टी के नए अध्यक्ष ललन सिंह ने की। अमित शाह से मुलाकात के बाद ललन सिंह ने कहा कि बिहार विधानसभा 2019 और 2020 में जाति आधारित जनगणना के लिए प्रस्ताव पारित कर चुकी है। अब अंतिम फैसला लेने की बारी केंद्र सरकार की है। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने आश्वासन दिया है कि इस मामले पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
भाजपा नेता सम्राट चौधरी के बदले सुर
बिहार सरकार में मंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। हम उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर पहचानते हैं। यह पूरी तरह से साफ है। चुनाव से पहले और बाद में भाजपा उनके नेतृत्व में काम कर रही है। इसमें कोई विवाद नहीं है। इससे पहले चौधरी ने एक कार्यक्रम में कहा था कि हमारे पास गठबंधन की सरकार है, यह हमारी स्वतंत्र सरकार नहीं है... बिहार में काम करना हमारे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है क्योंकि यहां चार विचारधाराएं साथ काम कर रही हैं। ऐसी स्थिति में हमें कई चीजें बर्दाश्त करनी पड़ती हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.