Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kane Williamson Appointed Durban Super Giants Head Coach for SA20 2027 Season

क्रिकेट: केन विलियमसन बने डरबन सुपर जायंट्स के नए हेड कोच, पहली बार संभालेंगे कोचिंग की जिम्मेदारी

Wed, 25 Nov 2026 10:31 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 25 Nov 2026 10:31 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन को एसए20 के 2027 सीजन के लिए डरबन सुपर जायंट्स का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है। वह लांस क्लूजनर की जगह लेंगे। विलियमसन इससे पहले 2025 और 2026 सीजन में टीम के लिए खिलाड़ी के तौर पर खेल चुके हैं। यह पहली बार होगा जब वह किसी क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे।

विज्ञापन
Kane Williamson Appointed Durban Super Giants Head Coach for SA20 2027 Season
केन विलियमसन - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

डरबन सुपर जायंट्स ने एसए20 के 2027 सीजन के लिए न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है। वह लांस क्लूजनर की जगह लेंगे। इससे पहले विलियमसन टीम के लिए खिलाड़ी के तौर पर खेल चुके हैं। न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर केन विलियमसन को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें एसए20 लीग के 2027 सीजन के लिए डरबन सुपर जायंट्स (डीएसजी) का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ ही विलियमसन अब खिलाड़ी से कोच की भूमिका में नजर आएंगे। यह पहली बार होगा, जब वह किसी क्रिकेट टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। विलियमसन ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर लांस क्लूजनर की जगह ली है। क्लूजनर लीग के पहले सीजन यानी 2023 से ही डरबन सुपर जायंट्स के मुख्य कोच की भूमिका निभा रहे थे। फ्रेंचाइजी ने बुधवार को आधिकारिक बयान जारी कर विलियमसन की नियुक्ति की जानकारी दी।
विज्ञापन


दो सीजन तक टीम के लिए खेल चुके हैं विलियमसन
केन विलियमसन इससे पहले 2025 और 2026 सीजन में डरबन सुपर जायंट्स का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 15 मुकाबलों में 343 रन बनाए। फ्रेंचाइजी ने उन्हें आगामी सीजन के लिए खिलाड़ी के तौर पर भी रिटेन किया था, लेकिन अब उन्हें टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। फ्रेंचाइजी के मुताबिक, विलियमसन अपने साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का लंबा अनुभव, खेल की गहरी समझ और शीर्ष स्तर पर कप्तानी का अनुभव लेकर आ रहे हैं। टीम को उम्मीद है कि उनके मार्गदर्शन में डरबन सुपर जायंट्स अपने प्रदर्शन में निरंतरता लाने और खिताब जीतने की दिशा में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन


टॉम मूडी समेत कोचिंग स्टाफ के साथ करेंगे काम
डरबन सुपर जायंट्स में विलियमसन कोचिंग स्टाफ के साथ मिलकर काम करेंगे। टीम के क्रिकेट डायरेक्टर टॉम मूडी हैं। वहीं, रयान कुक बल्लेबाजी कोच, भरत अरुण तेज गेंदबाजी कोच, कार्ल क्रो स्पिन गेंदबाजी कोच और कुशेन किशन फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन
केन विलियमसन ने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड के पहले टेस्ट मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वह टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 110 टेस्ट मैचों में 54.06 की औसत से 9,515 रन बनाए। इसके अलावा, विलियमसन के नाम 175 वनडे मैचों में 7,256 रन और 93 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 2,575 रन दर्ज हैं। वनडे में वह न्यूजीलैंड के लिए चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरे स्थान पर हैं।


न्यूजीलैंड को बनाया था टेस्ट चैंपियन
विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने 2019 वनडे विश्व कप का फाइनल खेला था। टीम उपविजेता रही थी और विलियमसन को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। इसके बाद 2021 में उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खिताब जीता था। अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद विलियमसन कोचिंग के क्षेत्र में नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। डरबन सुपर जायंट्स के साथ उनकी यह नई भूमिका आगामी एसए20 सीजन में काफी अहम रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed