{"_id":"6a982d657c9b3aac1f087543","slug":"neet-paper-leak-case-key-accused-sanjeev-mukhia-taken-on-remand-eou-begins-interrogation-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजीव मुखिया रिमांड पर: नीट सहित कई पेपर लीक के आरोपी से ईओयू ने पूछताछ की, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजीव मुखिया रिमांड पर: नीट सहित कई पेपर लीक के आरोपी से ईओयू ने पूछताछ की, जानें पूरा मामला
Wed, 02 Sep 2026 07:36 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 02 Sep 2026 07:36 PM IST
सार
पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के कई मामलों के आरोपी संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया को ईओयू ने पुराने पत्रकारनगर थाना कांड में कोर्ट की अनुमति से पुलिस रिमांड पर लिया है। पूछताछ में पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और मददगारों के बारे में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
नीट पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी संजीव मुखिया
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया उर्फ लूटन मुखिया से आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ कर रही है। अदालत से अनुमति मिलने के बाद EOU ने उसे पटना की आदर्श केंद्रीय कारा बेऊर से पुलिस रिमांड पर लिया है। ईओयू को उम्मीद है कि संजीव मुखिया से पूछताछ के दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक से जुड़े कई और बड़े राज फाश हो सकते हैं।
2017 के केस में भी कसा शिकंजा
मामला पटना के पत्रकारनगर थाना कांड संख्या-224/17 (दिनांक 07.05.2017) से जुड़ा है, जो धोखाधड़ी, जालसाजी और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत दर्ज किया गया था। तत्कालीन जांच के दौरान पटना पुलिस ने नीट (NEET) परीक्षा में धोखाधड़ी की तैयारी कर रहे गिरोह के सदस्यों के साथ संजीव मुखिया के बेटे डॉ. शिव कुमार और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए 19 जून 2025 को EOU ने इस केस को अपने हाथ में ले लिया था। जांच के दौरान EOU अब तक इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
कई अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक का भी है आरोपी
नालंदा के नगरनौसा का रहने वाला संजीव मुखियाकई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक करने और वित्तीय धोखाधड़ी का मुख्य सूत्रधार रहा है। आर्थिक अपराध इकाई ने पहले उसे आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या-06/2024 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जिसके बाद अब इस पुराने मामले (पत्रकारनगर थाना कांड) में भी कोर्ट से रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बिहार: रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी! ग्रामीणों ने पकड़ा; फिर सात फेरे लेकर पूरा हुआ प्यार
नेटवर्क के सफाए के लिए आर्थिक अपराध इकाई प्रतिबद्ध
आर्थिक अपराध इकाई के अधिकारियों का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र अनुचित तरीके से लीक कराने और इससे अवैध आर्थिक लाभ कमाने वाले गिरोहों और माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल रिमांड के दौरान मिली जानकारियों के आधार पर गिरोह में शामिल अन्य मददगारों और संदिग्धों की भूमिका की जांच की जा रही है।