{"_id":"667ffea009217e10fd09e86d","slug":"nalanda-news-grandson-died-and-grandmother-injured-after-balcony-of-a-house-collapses-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नालंदा में मकान का छज्जा गिरने से पोते की मौत, दादी जख्मी; घर के बाहर दरवाजे पर बैठे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नालंदा में मकान का छज्जा गिरने से पोते की मौत, दादी जख्मी; घर के बाहर दरवाजे पर बैठे थे दोनों
Sat, 29 Jun 2024 06:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 29 Jun 2024 06:02 PM IST
सार
Nalanda News: प्रभारी थाना अध्यक्ष ने बताया कि छज्जा गिर जाने की वजह से किशोर की मौत हो गई है, जबकि बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मृत किशोर के रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नालंदा में शनिवार को मकान का छज्जा गिरने से दबकर एक किशोर की मौत हो गई। जबकि एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। यह मामला एकंगरसराय थाना क्षेत्र के सुंडी बीघा गांव का है। इस हादसे में डोमन मोची के बेटे धीरज कुमार (13) की मौत हो गई। जबकि धीरज की दादी सोना देवी (60) गंभीर रूप से जख्मी हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह हल्की बारिश हो रही थी। दादी सोना देवी और पोता धीरज कुमार दोनों घर के दरवाजे पर ही बैठे हुए थे कि अचानक मकान के छज्जे का स्लैब टूट कर दोनों के ऊपर गिर गया। जहां मलवे से दबकर धीरज कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सोना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
मकान का छज्जा गिरने के बाद ग्रामीणों के बीच अफरातफरी मच गई। आस-पड़ोस के लोगों ने किसी तरह से दादी-पोते को मलबे से बाहर निकाला गया। जहां धीरज की मौत हो चुकी थी। वहीं, सोना देवी को एकंगरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहीं, इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। धीरज कुमार तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।
विज्ञापन
वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद एकंगरसराय थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष प्रभाकर कुमार झा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भी बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। प्रभारी थाना अध्यक्ष ने बताया कि छज्जा गिर जाने की वजह से किशोर की मौत हो गई है, जबकि बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है।