{"_id":"684999704bcc7f54610fe4c5","slug":"kaimur-news-shot-fired-in-minor-dispute-youth-died-on-spot-police-engaged-in-search-of-accused-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मामूली विवाद में चली गोली, युवक की मौके पर ही मौत; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मामूली विवाद में चली गोली, युवक की मौके पर ही मौत; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Wed, 11 Jun 2025 08:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 11 Jun 2025 08:27 PM IST
सार
Kaimur News: पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की घटना किस कारण हुई है, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित अनंतपुरा गांव में देर शाम मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो युवकों के बीच कहासुनी के बाद एक युवक ने गुस्से में आकर ताबड़तोड़ दो गोलियां चला दी, जिससे मौके पर ही एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव निवासी धर्मराज तिवारी के पुत्र निगम तिवारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि निगम किसी कार्यवश अनंतपुरा गांव गया था, जहां किसी स्थानीय युवक से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि सामने वाले युवक ने अचानक पिस्तौल निकालकर दो गोलियां चला दीं, जो निगम को सीधे लगीं और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar News: पारिवारिक कलह ने निगलीं तीन जिंदगियां, मां ने दो मासूमों संग कुएं में कूदकर दी जान
विज्ञापन
पुलिस जुटी जांच में, आरोपी फरार
घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। मामले को लेकर थाना अध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि गोलीबारी की घटना किस कारण हुई है, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिया है कि जल्द ही दोषी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूट चुकी थीं सांसें
रामगढ़ रेफरल अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, निगम को जब अस्पताल लाया गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। गोली लगने के कारण शरीर से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें- Bihar News: नई नवेली दुल्हन टॉयलेट गई... फिर कभी न लौटी; शादी के बाद MP के युवक संग बिहार में इतना बड़ा धोखा
गांव में पसरा मातमी सन्नाटा
निगम तिवारी की अचानक और दर्दनाक मौत से आनंदपुर और अनंतपुरा गांव में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि छोटी-छोटी बातों में अब लोग हथियार उठाने लगे हैं, जिससे गांवों का माहौल अशांत होता जा रहा है। पुलिस प्रशासन से ग्रामीणों ने मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।