{"_id":"62182f5bfe83255aa75cfc37","slug":"government-is-trying-to-bring-home-the-people-of-bihar-in-ukraine","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: यूक्रेन में रह रहे बिहारवासियों को स्वदेश लाने के लिए सरकार प्रयासरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: यूक्रेन में रह रहे बिहारवासियों को स्वदेश लाने के लिए सरकार प्रयासरत
Fri, 25 Feb 2022 06:52 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 25 Feb 2022 06:52 AM IST
सार
रूस द्वारा यूक्रेन पर विशेष सैन्य अभियानों को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर वहाँ रह रहे बिहारवासियों को स्वदेश लाने के लिये हर तरह के प्रयास किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
रूस-यूक्रेन युद्ध
- फोटो : रायटर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन में जारी वर्तमान संकट के मद्देनजर बिहार सरकार वहाँ रह रहे अपने सभी निवासियों को वापस लाने के लिए सभी प्रयास कर रही है। बिहारी छात्रों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है कि उन्हें किसी भी तरह से अपने देश भारत लौटने में उनकी मदद करें। यूक्रेन में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे पटना, पूर्णिया, दरभंगा, छपरा, आरा, बक्सर समेत कई जिलों के छात्र संकट में पड़ गए हैं।
विज्ञापन
कई छात्र यूक्रेन के ओडेसा नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। ये छात्र अपने देश भारत वापसी करना चाह रहे हैं लेकिन यूक्रेन में एयर टिकट मिलने में काफी दिक्कत हो रही है। इसलिए अब ये गुहार लगा रहे हैं कि उनकी जान की रक्षा एयरलिफ्ट कराकर करें। इस मसले को लेकर बिहार की स्थानिक आयुक्त पलका साहनी ने कहा कि वे विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से निरंतर सम्पर्क में हैं और सभी आवश्यक प्रबंध किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
रूस द्वारा यूक्रेन पर विशेष सैन्य अभियानों को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर वहाँ रह रहे बिहारवासियों को स्वदेश लाने के लिये हर तरह के प्रयास किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वे विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ लगातार सम्पर्क में हैं और आज भी उनसे संपर्क किया है। बिहार के स्थानिक आयुक्त ने छात्रों एवं उनके अभिभावकों सहित सभी बिहारवासियों को आश्वस्त किया है कि यूक्रेन में रह रहे बिहारवासियों की सुरक्षा के प्रति बिहार सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।