{"_id":"6abc7131c434d4d5af08e707","slug":"first-ever-png-supply-in-this-bihar-region-498-households-to-get-piped-gas-next-week-target-set-at-1000-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में यहां पहली बार शुरू होगी पीएनजी: अगले हफ्ते से 498 घरों में मिलेगा कनेक्शन, एक हजार घरों का है लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में यहां पहली बार शुरू होगी पीएनजी: अगले हफ्ते से 498 घरों में मिलेगा कनेक्शन, एक हजार घरों का है लक्ष्य
Wed, 30 Sep 2026 07:47 AM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 07:47 AM IST
सार
बक्सर जिले में पहली बार अगले सप्ताह से पीएनजी सेवा शुरू होने जा रही है। पहले चरण में डुमरांव अनुमंडल के 498 घरों में लगाए गए मीटर चालू किए जाएंगे। अगले दो से तीन माह में करीब एक हजार घरों तक पीएनजी कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
पीएनजी के संचालन और विस्तार को लेकर डीएम साहिला की अध्यक्षता में बैठक हुई
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बक्सर जिले में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन के संचालन और विस्तार को लेकर डीएम साहिला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में बैठक हुई। बैठक में जिले में पीएनजी सेवा शुरू करने की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि पीएनजी कनेक्शन के संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके साथ ही सभी जरूरी अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) भी प्राप्त कर लिए गए हैं। जिले में पहली बार प्रथम चरण में डुमरांव अनुमंडल में अगले सप्ताह से पीएनजी कनेक्शन की आपूर्ति शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
498 घरों में लगाए जा चुके हैं पीएनजी मीटर
वर्तमान में डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र के 498 घरों में पीएनजी मीटर लगाए जा चुके हैं। इन सभी कनेक्शनों को अगले सप्ताह से चालू किया जाएगा। आईओसीएल के प्रतिनिधियों ने बताया कि आगामी दो से तीन माह में जिले के करीब एक हजार घरों में पीएनजी कनेक्शन चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।
ये भी पढ़ें- बिहार न्यूज: नवविवाहिता की हत्या या हादसा? शव जलाने के आरोप में सास-ससुर गिरफ्तार, पति फरार
विज्ञापन
बैठक में बताया गया कि डुमरांव में पीएनजी सेवा शुरू करने के बाद बक्सर अनुमंडल क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा किया जाएगा। इसके बाद यहां भी घरों में पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा। अधिकारियों ने योजना के निर्धारित लक्ष्य के अनुसार कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।