फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Fierce collision between auto and goods train in Nawada

Accident News: नवादा में ऑटो और मालगाड़ी के बीच भीषण टक्कर, एक महिला की मौत, सात घायल

Sun, 21 Apr 2024 05:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 21 Apr 2024 05:14 PM IST
सार

Accident News: नवादा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ऑटो और मालगाड़ी की बीच भीषण टक्कर हुई है। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है और तीन लोगों को हालत गंभीर बनी हुई है।
 

विज्ञापन
Fierce collision between auto and goods train in Nawada
नवादा में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवादा के गया-किउल रेलखंड पर चातर हाल्ट मानवरहित रेलवे समपार फाटक के पास गया से किउल की ओर जा रही मालगाड़ी से ऑटो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार था कि ऑटो दूर जाकर गिरा। ऑटो गिरने के बाद ऑटो पर सवार कई यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिनको स्थानीय लोगों के अथक प्रयास से इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चातर हाल्ट के समपार रेलवे फाटक पार करने के क्रम में मालगाड़ी से ऑटो टक्कर खा गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ऑटो पर सवार लोग शादी समारोह के बाद ककोलत से स्नान कर अपने घर अरियन गांव जा रहे थे। यह घटना उसी दौरान घटित हुई। 
विज्ञापन


ये हुए घायल
घायलों में सभी अरियन गांव के रहने वाले बताए गए हैं। घायलों में चुन्नू सिंह, ज्योति कुमारी, मनीता देवी, 4 वर्षीय अनन्या कुमार, 4 वर्षीय पीहू कुमार, 7 वर्षीय रिशु राज, लक्ष्मी कुमारी शामिल हैं। वहीं, मृतक ब्यूटी कुमारी सीतामढ़ी के सिरसा गांव की रहने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed