फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Fed up with husband's harassment, wife commits suicide in Patna

Bihar News: पटना में पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने की आत्महत्या, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

Sat, 20 May 2023 02:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 20 May 2023 02:17 PM IST
सार

थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि महिला के पिता ने बिहटा थाने में आवेदन देकर पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। उन्होंने बताया कि बिहटा थाना के राघोपुर गांव में शनिवार को एक महिला ने अपने पति की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Fed up with husband's harassment, wife commits suicide in Patna
नगर थाना, बिहटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पटना जिले के बिहटा में पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने शनिवार की सुबह आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि महिला के पिता ने बिहटा थाने में आवेदन देकर पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। उन्होंने बताया कि बिहटा थाना के राघोपुर गांव में शनिवार को एक महिला ने अपने पति की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला की पहचान सोनी देवी (22) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक महिला के पिता ने बिहटा थाने में इस मामले को लेकर आवेदन दिया है। उन्होंने उसमें बताया है कि सोनी देवी के पति आशु चौधरी अपने ससुराल से दहेज की मांग को लेकर अपनी पत्नी को बराबर प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, सोनी देवी की शादी लगभग तीन साल पहले हुई थी। शादी के बाद सोनी देवी ने एक बेटे को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि बेटे के जन्म के बाद परिवार वालों को यह लगा कि अब उसके पति द्वारा सोनी देवी के साथ प्रताड़ना का मामला खत्म हो जाएगा। लेकिन समय के गुजरने के साथ ही सोनी का पति उसे बड़ाबर प्रताड़ित करता रहा। अपने पति की प्रताड़ना से परेशान सोनी देवी ने शनिवार को फांसी लगाकर घर में आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर सोनी देवी के परिवार के लोग जब उसके घर राघोपुर पहुंचे तो वहां से ससुराल के लोग सभी फरार थे। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना भी बिहटा थाने को दी।


सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घर से सोनी देवी का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed