फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   CPI leader Atul Anjan said use bulldozers against BJP leaders in Bihar

Bihar News: भाकपा नेता बोले- बिहार में भाजपा नेताओं के खिलाफ हो बुलडोजर का इस्तेमाल

Sat, 27 Aug 2022 04:13 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 27 Aug 2022 04:13 AM IST
सार

अंजान से महागठबंधन सरकार में शामिल होने की बात कही तो उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी ने यह फैसला किया है कि अगर कोई सम्मानजनक स्थिति होगी तो हमें सरकार में शामिल होने में कोई परहेज नहीं है।

विज्ञापन
CPI leader Atul Anjan said use bulldozers against BJP leaders in Bihar
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान

विस्तार

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने शुक्रवार को बिहार की 'महागठबंधन' सरकार से राज्य में भाजपा नेताओं के खिलाफ बुलडोजर का इस्तेमाल करने को कहा। भाकपा के राष्ट्रीय सचिव अंजान ने विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किये जाने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


अंजान ने कहा कि क्या केवल विपक्षी पार्टियां ही भ्रष्ट हैं। भाजपा का कोई आदमी बेईमान नहीं है। सभी दूध के धुले हैं। मेरी मांग है कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एसआईटी का गठन कर भाजपा नेताओं की अवैध संपत्ति के बारे में एक श्वेत पत्र जारी करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश की महागठबंधन सरकार भाजपा नेताओं के जो भी अवैध निर्माण और संपत्तियां हैं, उनपर बुलडोजर चलवाएं। ये बुलडोजर सिर्फ भाजपा शासित राज्यों में ही थोड़े ही चलेगा और राज्यों में भी चलना चाहिए ताकि लोगों के बीच विश्वास पैदा हो। उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार और तेजस्वी बुलडोजर नहीं चलवाते हैं तो इसका मतलब होगा कि उनके अंदर नैतिक साहस की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब मीडियाकर्मियों ने अंजान से महागठबंधन सरकार में शामिल होने की बात कही तो उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी ने यह फैसला किया है कि अगर कोई सम्मानजनक स्थिति होगी तो हमें सरकार में शामिल होने में कोई परहेज नहीं है।

उन्होंने कहा कि लेकिन हमें अब तक कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। और हम गठबंधन सहयोगियों के बीच एकता की कीमत पर मंत्री पद नहीं चाहते हैं। वहीं एक सवाल का जबाव देते हुए भाकपा नेता ने कहा कि पार्टी का मानना है कि कुमार देश में विपक्षी दलों के बीच एकता कायम करने में 'महत्वपूर्ण भूमिका' निभाएंगे।


अंजन ने कहा कि एक कमजोर कांग्रेस ने भाजपा को साहस दिया है और उसके अश्वमेध यज्ञ ने बिहार में एक रोडब्लॉक मारा है, वही भूमि जहां आडवाणी की रथ यात्रा रोकी गई थी। राजद प्रमुख और बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने अक्टूबर 1990 में समस्तीपुर में आडवाणी की राम रथ यात्रा रोक दी थी। भाकपा नेता ने सांप्रदायिकता का मुकाबला करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed