फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   CM Nitish Kumar rejected the merger of his party with Janata Dal United

Bihar: CM नीतीश ने कुशवाहा का सपना तोड़ा, कहा- मंत्रिमंडल विस्तार होगा, डिप्टी सीएम बनाने की कोई बात नहीं

Wed, 11 Jan 2023 07:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 11 Jan 2023 07:03 PM IST
सार

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी का जनता दल यूनाइटेड में विलय कराने वाले उपेंद्र कुशवाहा का सपना तोड़ दिया है। बीते कुछ दिनों पहले डिप्टी सीएम बनाए जाने की बात पर कुशवाहा खुश हो रहे थे।

विज्ञापन
CM Nitish Kumar rejected the merger of his party with Janata Dal United
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का जनता दल यूनाइटेड में विलय कराने वाले उपेंद्र कुशवाहा का सपना एक बार फिर तोड़ दिया है। पार्टी में दूसरे नंबर के पोजिशन पर रहे कुशवाहा पिछले कुछ दिनों से डिप्टी सीएम बनाए जाने की बात पर खुश हो रहे थे।

विज्ञापन


बता दें कि खुशी जताते हुए कुशवाहा बहुत कुछ बोल गए थे। लेकिन मुख्यमंत्री ने बुधवार को कह दिया कि मंत्रिमंडल विस्तार होगा और डिप्टी सीएम बनाने की कोई बात नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि राजद कोटे से जो मंत्री हटे हैं, उनकी जगह किसी को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा कांग्रेस के कुछ लोगों को शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा, समझ में नहीं आ रहा कि एक और उप मुख्यमंत्री बनाने की बात कहां से उठी। बीजेपी वाले साथ में थे और शुरू में ही उन्होंने दो उप मुख्यमंत्री बनाए थे। मंत्रिमंडल विस्तार में राजद के हटे मंत्रियों वाली सीट राजद को मिलेगी और कांग्रेस की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में होगा मंत्रिमंडल का विस्तार...
बिहार में पिछले कुछ दिनों से नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार की काफी चर्चा थी। इसे लेकर बिहार की सियासत गरमाई भी हुई है, वो भी ऐसी की जेडीयू के वरीय नेता उपेन्द्र कुशवाहा ने तो इशारों ही इशारों में सही, लेकिन उपमुख्यमंत्री की कुर्सी पाने की इच्छा भी जता दी थी। लेकिन इसी बीच समाधान यात्रा पर निकलने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दोनों बातों पर बयान देकर गरमाई हुई सियासत को ठंडा कर दिया है।


नीतीश कुमार समाधान यात्रा के दौरान मधुबनी के संग्राम में मिथिला हाट का लोकार्पण करने आए थे। इसी दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार की जो चर्चा है, वो गठबंधन की सातों पार्टियों के लिए नहीं है। कुशवाहा के उप मुख्यमंत्री बनने की कयासों पर विराम लगाते हुए नीतीश कुमार ने कहा, पता नहीं ये बात कहां से आ गई।

मैंने सुना है कि उप मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा हो रही है। उप मुख्यमंत्री की बात सुना ये फालतू बात है। उन्होंने देसी अंदाज में कहा कि काहे के लिए ये सब चीज दिमाग में आता है लोगों के। जाहिर है नीतीश कुमार के इस बयान से बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के साथ-साथ उपेन्द्र कुशवाहा को लेकर भी तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है। नीतीश कुमार के इस बयान को उपेन्द्र कुशवाह के लिए झटका भी माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed