Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar New Ration Card Within 30 Days AI Digital Monitoring PDS Shops

बिहार: एआई निगरानी से 30 दिनों में बनेगा नया राशन कार्ड, एक करोड़ नए लोगों को जोड़ने का लक्ष्य

Sun, 22 Nov 2026 06:31 AM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Sun, 22 Nov 2026 06:31 AM IST
सार

बिहार सरकार जरूरतमंद परिवारों को आवेदन के 30 दिनों के भीतर नया राशन कार्ड जारी करने की व्यवस्था कर रही है। इसके लिए खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने एआई और डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किया है। राज्य के सभी जिला और अनुमंडल कार्यालयों को मुख्यालय से जोड़ा गया है। सरकार का लक्ष्य एक करोड़ नए लोगों को राशन कार्ड से जोड़ना है।

विज्ञापन
Bihar New Ration Card Within 30 Days AI Digital Monitoring PDS Shops
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार जरूरतमंदों को 30 दिनों के भीतर नया राशन कार्ड जारी करने के लिए मुख्यालय स्तर पर एआई और डिजिटल निगरानी प्रणाली लागू कर रही है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने इस प्रणाली से राज्य के सभी जिला और अनुमंडल कार्यालयों को जोड़ दिया है। सरकार ने एक करोड़ नए लोगों को राशन कार्ड से जोड़ने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के स्तर से राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। चालू वर्ष में राज्य के 23.75 लाख नए लाभुकों को राशन कार्ड से जोड़ा गया है। वर्तमान में राज्य में कुल दो करोड़ नौ लाख राशन कार्ड हैं, जिनसे आठ करोड़ 48 लाख लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
विज्ञापन


स्मार्ट पीडीएस पोर्टल से डिजिटल आवेदन
नए राशन कार्ड के आवेदन और नाम जोड़ने की प्रक्रिया को स्मार्ट पीडीएस पोर्टल के माध्यम से पूरी तरह डिजिटल कर दिया गया है। मुख्यालय के सर्वर पर सीधे डेटा अपलोड होने से यह ट्रैक करना आसान हो गया है कि किस जिला, अनुमंडल या प्रखंड में कितने आवेदन लंबित हैं। पात्र परिवारों का नया कार्ड आवेदन जमा करने के 30 दिनों के भीतर बनना सुनिश्चित करने के लिए मुख्यालय स्तर से हर जिले के दैनिक निष्पादन की निगरानी की जा रही है। मुख्यालय स्तर पर पदस्थापित अधिकारी नए आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया का गहन निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि तकनीकी समस्याओं या लापरवाही के कारण कोई भी पात्र परिवार योजना से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडीएस दुकानों की डिजिटल निगरानी
राज्य में लगभग 60 हजार पीडीएस दुकानों को डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए फेयर प्राइस शॉप मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया गया है। इस व्यवस्था से डिजिटल तराजू का रियल-टाइम डेटा सीधे मुख्यालय के सर्वर पर पहुंचता है। इससे अनाज के उठाव, वितरण और बचे हुए स्टॉक में किसी भी अनियमितता पर कंट्रोल रूम में तुरंत अलर्ट मिल जाता है। इसके अतिरिक्त लाभुकों के सत्यापन के लिए आधार आधारित बायोमीट्रिक, ओटीपी और फिंगरप्रिंट की व्यवस्था की गई है। फिंगरप्रिंट काम न करने की स्थिति में चेहरे या आंखों से पहचान करने वाली फेस रिकग्निशन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।


एआई तकनीक से अपात्रों की पहचान
नई व्यवस्था से फर्जी और अपात्र राशन कार्डों की पहचान करने में बड़ी मदद मिल रही है। मुख्यालय से फेयर प्राइस शॉप मैनेजमेंट सिस्टम और एआई का उपयोग डेटा विश्लेषण के लिए किया जा रहा है। यह तकनीक संदिग्ध, डुप्लीकेट या अपात्र आवेदनों और पहले से बने फर्जी राशन कार्डों को तुरंत चिह्नित करती है। विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि एआई द्वारा किसी भी कार्ड को चिह्नित करने के बाद उसे रद्द करने से पहले भौतिक सत्यापन अनिवार्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed