फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Weather News: Rain and thunderstorm alert in all districts of Bihar till August 25: Patna weather, rain

Bihar Weather News: बिहार के सभी जिलों में 25 अगस्त तक बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

Wed, 20 Aug 2025 10:18 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 20 Aug 2025 10:18 AM IST
सार

Patna Weather News: मौसम वैज्ञानिक ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। कहा कि यदि आप खुले में हों तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें।

विज्ञापन
Bihar Weather News: Rain and thunderstorm alert in all districts of Bihar till August 25: Patna weather, rain
भारी बारिश का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बिहार में चार दिनों के ब्रेक के मानसून फिर से वापस आ चुका है। मौसम विभाग ने 20 अगस्त से 25 अगस्त तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में अनेक स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को बिहार के पूर्व एवं दक्षिण मध्य भाग में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मध्य दर्जे की बारिश और 30 से 40 किली प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। वहीं पूर्णिया, अररिया और किशनगंज जिलों के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन

Bihar Politics : 'एक दिन यह... सच्चाई सामने आएगी', राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का भाजपा और चुनाव आयोग पर हमला
विज्ञापन


अनेक स्थानों पर बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया
वहीं 21 अगस्त, 22 अगस्त, 23 अगस्त, 24 अगस्त को उत्तर-पश्चिम, उत्तर मध्य्र बिहार में अनेक स्थानों पर बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। इधर, उत्तर पूर्व बिहार, दक्षिण पश्चिम बिहार, दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्ण बिहार में अगले तीन दिनों तक अधिकांश स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, लखीसराय, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में 21, 22 और 23 अगस्त को कई जगह बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन इलाकों में रहने वाले लोगों से सावधान रहने की अपील की है। पटना में मंगलवार रात को झमाझम बारिश हुई है। कुछ ही देर की बारिश के कारण जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed