फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Seminar organized in Patna on World Tourism Day to promote Bihar tourism

Bihar News: विश्व पर्यटन दिवस पर पटना में परिचर्चा, पर्यटन को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने पर जोर

Sat, 27 Sep 2025 07:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 27 Sep 2025 07:10 PM IST
सार

Bihar News: कार्यक्रम में पर्यटन विकास निगम के वरिष्ठ अधिकारियों, पर्यटन विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, ऐतिहासिक स्थलों, धार्मिक पर्यटन केंद्रों और लोक कला की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की।

विज्ञापन
Bihar: Seminar organized in Patna on World Tourism Day to promote Bihar tourism
विश्व पर्यटन दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व पर्यटन दिवस 1980 से मनाया जा रहा है। हर एक वर्ष 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा राजधानी पटना स्थित सिख हेरिटेज भवन, दारोगा प्रसाद राय पथ में एक भव्य परिचर्चा एवं सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार के पर्यटन क्षेत्र को नई पहचान दिलाना और इसे वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करना रहा।
विज्ञापन


इस अवसर पर बिहार पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक नंदकिशोर ने बताया कि सरकार बिहार के ऐतिहासिक स्थलों को संरक्षित करने के साथ-साथ आधुनिक पर्यटन अवसंरचना विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही  पर्यटन के थीम “पर्यटन और सतत् परिवर्तन" पर स्टेक होल्डर्स के साथ परिचर्चा की गयी। इस परिचर्चा में होटेलियर्स, उद्योग जगत से टूर ऑपरेटर, टूरिज्म एशोसियसन के साथ पर्यटन जागरूकता बढ़ाने और छोटे-छोटे पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज और संस्कृति में पर्यटन जागरूकता लाने पर विचार व्यक्त किया गया। 
विज्ञापन


इस अवसर पर बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की स्वयं संचालित परिसम्पत्ति प्री-पेड, टैक्सी काउण्टर, पटना एयरर्पोट, एम० भी० कौटिल्या विहार जलयान, आकाशीय रज्जू पथ रोपवे राजगीर, आकाशीय रज्जू पथ रोपवे, मंदार बांका, प्रकाश कुंज एवं होटल में आने वाले पर्यटको को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर (27 सितंबर) एक दिन के लिए निर्धारित टैरिफ पर दस प्रतिशत की छूट निगम की ओर से दिया गया है। इसके साथ पटना एयरपोर्ट से आनेवाले देशी-विदेशी पर्यटकों को बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉ० लि०, पटना के तरफ से एक गुलाब का फुल भेंट कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: दुकान से सामान लेकर लौट रही नाबालिग बच्ची से 16 साल के किशोर ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज


कार्यक्रम में पर्यटन विकास निगम के वरिष्ठ अधिकारियों, पर्यटन विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, ऐतिहासिक स्थलों, धार्मिक पर्यटन केंद्रों और लोक कला की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बिहार की पहचान सिर्फ ऐतिहासिक गौरव से नहीं, बल्कि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विविधता से भी जुड़ी है। नालंदा, राजगीर, वैशाली, बोधगया, पटना साहिब तथा चंपारण के साथ साथ अन्य पर्यटक केंद्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए आधुनिक पर्यटन सुविधाओं और प्रचार-प्रसार पर बल देने की आवश्यकता है।

मौके पर रामलाल खेतान (अध्यक्ष, बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन), नरेंद्र कुमार (सीनियर मेंबर ऑफ नेशनल कमिटी एंड पास्ट चेयरमैन यूनिट/ऑर्गनाइजेशन-कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री सीआईआई), सिद्धार्थ जैन (महाप्रबंधक, होटल ताज सिटी सेंटर, पटना), आतिश कुमार (महाप्रबंधक होटल रिजॉर्ट), प्रकाश चंद्र, (सचिव, टूरिज्म एसोसिएशन ऑफ बिहार), शुभम कुमार, (संस्थापक बिंग हेल्पर फाउंडेशन एंड ब्रांड एम्बेसडर नमामि गंगे बुडको,पटना,बिहार) व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed