फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Crime: A minor girl was raped while returning from a shop with goods

Bihar Crime: दुकान से सामान लेकर लौट रही नाबालिग बच्ची से 16 साल के किशोर ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Sat, 27 Sep 2025 06:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 27 Sep 2025 06:41 PM IST
सार

Bihar Crime: थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सत्यार्थी ने बताया कि सूचना मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। नाबालिग की मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
Bihar Crime: A minor girl was raped while returning from a shop with goods
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक मिडिल स्कूल में 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ गांव के ही 16 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म किया। नाबालिग छात्रा के पिता की शिकायत पर महिला थाना की पुलिस ने बच्ची को अपने कब्जे में लेकर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा। वहीं आरोपी किशोर को भगवानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पढ़ें: सुई से जहर देकर युवती की हत्या, दो बार घर से भाग चुकी थी; गर्भवती थी अविवाहित

विज्ञापन

कैसी घटी घटना
बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने पिता के कहने पर किराना स्टोर से सामान लेकर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। डरी सहमी बच्ची जब घर पहुंची तो दादी ने बच्ची के व्यवहार और कपड़ों में बदलाव देखकर उससे पूछताछ की। इसके बाद पूरी घटना की जानकारी पिता को बताई गई। पिता ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई। वहीं थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सत्यार्थी ने बताया कि सूचना मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। नाबालिग की मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed