बिहार का मौसम: पटना, भागलपुर समेत कई जिलों बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानिए कहां-कितनी बारिश हुई?
Bihar Weather News: बिहार के कई जिलों में आज भी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। पटना में सुबह से ही धूप और छांव का खेल जारी है। राजधानी में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में तो बारिश भी रही है। आइये जानते हैं मौसम का हाल...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
बिहार में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विमाग के अनुसार, राज्य के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में यलो अलर्ट यानी मौसम पर नजर रखने की चेतावनी है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, मुंगेर, नवादा, गया समेत आसपास के जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में भारी बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।
दक्षिण-पूर्वी बिहार में भी बारिश का असर
भागलपुर, बांका, जमुई और खगड़िया में येलो अलर्ट दिखाया गया है। इन जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार समेत कई जिलों में फिलहाल कोई चेतावनी नहीं है। ऑरेंज और येलो अलर्ट वाले जिलों में लोगों को आकाशीय बिजली और तेज हवा के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।
कहां कितनी बारिश हुई?
पिछले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश अरवल में 111 मिमी दर्ज की गई। इसके बाद गया में 83 मिमी और पूर्णिया में 54 मिमी बारिश हुई। मौसम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, अरवल में 111 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं गया में 83 मिमी, पूर्णिया में 54 मिमी, नालंदा में 29.5 मिमी, पश्चिम चंपारण में 20.6 मिमी और मुंगेर में 11 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा सुपौल में 9.8 मिमी, मधेपुरा में छह मिमी, मधुबनी में पांच मिमी, सीवान में चार मिमी, भागलपुर में 4.1 मिमी और पटना में 2.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। कई अन्य जिलों में भी हल्की बारिश हुई।
किस जिले में कितनी गर्मी पड़ी?
मौसम केंद्र के रिकॉर्ड के मुताबिक सारण, दरभंगा, अररिया, रोहतास, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर और औरंगाबाद में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश दर्ज नहीं की गई। वहीं वैशाली, शेखपुरा, कैमूर और जहानाबाद में मामूली बारिश हुई। पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। दरभंगा और पूर्वी चंपारण में 34.5 डिग्री, सीवान में 33.9 डिग्री और कैमूर में 33.3 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान रोहतास और पूर्वी चंपारण में 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। गया में न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री, अरवल में 24.8 डिग्री और शेखपुरा में 25.1 डिग्री दर्ज किया गया। पटना में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी में पिछले 24 घंटे में 2.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।