{"_id":"6803a093cf5f33e1d103d3ec","slug":"bihar-police-made-dj-players-fill-bond-in-patna-matter-is-related-to-airport-security-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब खैर नहीं: बिहार में DJ बजाने वालों से पुलिस ने भरवाया बांड, मामला एयरपोर्ट सुरक्षा से जुड़ा, तत्काल जान लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब खैर नहीं: बिहार में DJ बजाने वालों से पुलिस ने भरवाया बांड, मामला एयरपोर्ट सुरक्षा से जुड़ा, तत्काल जान लें
Sat, 19 Apr 2025 06:39 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 19 Apr 2025 06:39 PM IST
सार
Patna Police: पुलिस ने डीजे बजाने वाले मालिकों से एक बांड भरवाया है। मामला एयरपोर्ट की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। इस काम के लिए जिले के सभी थानेदारों को सूचित किया गया है।
विज्ञापन
डीजे मालिकों से बांड भरवाती हुई पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीती तारीख 17 अप्रैल यानी गुरुवार शाम को जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पटना पर एक बड़ा हादसा टल गया था। दरअसल, पुणे से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-653 लैंडिंग के दौरान लेजर लाइट की चपेट में आ गई। किसी अज्ञात व्यक्ति ने डीजे की लेजर लाइट विमान पर मारी, जिससे पायलट की आंखें चौंधिया गईं और विमान का संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन
बता दें कि पायलट की सतर्कता से विमान सुरक्षित लैंड हो गया। एयरपोर्ट थानेदार और फुलवारी थानेदार ने सूचना के बाद तुरंत वायरलेस के दौरान सभी वरीय अधिकारी एवं पटना जिला थाना को मैसेज वायरल किया। वरीय अधीक्षक पटना अवकाश कुमार ने अपने आदेश में फरमान जारी किया कि सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं पटना जिले के सभी थानेदारों को सूचना दिया गया कि अपने-अपने थाना क्षेत्र में सभी डीजे बजाने वाले मालिक के साथ एक बांड भरा जाए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: इस साल बिहार से इतने हजार लोग हज करने जाएंगे मक्का, तैयारियों की सीएम नीतीश कुमार ने की समीक्षा
विज्ञापन
इसी कड़ी में शनिवार को पटना के कदमकुआं थाने में वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी टाउन ASP दीक्षा एवं थानाध्यक्ष कदमकुआं के नेतृत्व में डीजे और साउंड सिस्टम के मालिकों से बांड भरवाया गया। आदेश जारी किया कि अब 10 बजे रात के बाद गाना बजाने पर प्रतिबंध जारी रहेगा। लेजर लाइट और सारफी लाइट का उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
यह भी पढ़ें: मछुआरों की जाल में मछली की जगह फंसा शव, इस थाने की पुलिस सूचना के बाद भी नहीं पहुंची, फिर...
हाल में पटना एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग मामले को लेकर पुलिस अलर्ट मोड़ पर आ गई। पायलट की सूझबूझ से सवार यात्रियों की जान बचाई गई थी। पटना एसएसपी ने फरमान जारी किया और इसकी जानकारी टाउन ASP दीक्षा ने दी। सभी थानेदारों को आदेश दिया गया कि डीजे बजाने और लाइट एंड साउंड मालिकों के साथ बैठक कर बांड भरवाया जाए।