फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News dead body got stuck in fishermen net instead of fish in Kaimur Ramgarh police did not reach

Bihar News: मछुआरों की जाल में मछली की जगह फंसा शव, इस थाने की पुलिस सूचना के बाद भी नहीं पहुंची, फिर...

Sat, 19 Apr 2025 04:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 19 Apr 2025 04:02 PM IST
सार

Dead Body in Durgavati River: मछुआरे मछली पकड़ने के लिए दुर्गावती नदी में जाल लगाए हुए थे। जब सुबह पहुंचकर जाल खींचा तो उसमें एक व्यक्ति का शव फंसा हुआ मिला। वहीं, बताया जा रहा है कि पुलिस की सूचना दी गई। लेकिन वह नहीं पहुंची।

विज्ञापन
Bihar News dead body got stuck in fishermen net instead of fish in Kaimur Ramgarh police did not reach
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैमूर जिले में मोहनिया थाना क्षेत्र के बम्होर गांव के समीप नदी में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मामले में स्थानीय लोग हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। मृतक की पहचान रामगढ़ थाना अंतर्गत भेड़हरिया गांव निवासी स्वर्गीय भरत सिंह के 24 वर्षीय पुत्र विश्वजीत सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन




बता दें कि मछली मारने के लिए मछुआरे दुर्गावती नदी में जाल लगाए हुए थे। शनिवार अहले सुबह जब पहुंचे तो जैसे ही जाल खींचा, दूसरे छोर पर जाल में फंसा हुआ एक व्यक्ति का शव जाल के साथ दूसरी छोर पर चला आया, इसके बाद आनन-फानन में इसकी सूचना डायल 112 को दी गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, तीन लोग घायल, कंटेनर और कार में हुई टक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर उपस्थित धनंजय सिंह कैमूर पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कैमूर पुलिस के आलाधिकारी एसी में बैठकर आराम से हैं, अभी तक कोई सहानुभूति नहीं है। इस घटना के प्रति दुर्गावती नदी के एक छोर पर रामगढ़ थाना का क्षेत्र है। जबकि दूसरे छोर पर मोहनिया थाना क्षेत्र है। रामगढ़ थाना अंतर्गत नदी के छोर पर हत्या कर फेंका गया है। मछुआरे ने जो जाल लगाया था, शव इधर आ गया। अब ये नहीं समझ में आ रहा है कि उधर नेपाल है, इधर बिहार है क्या? मामला रामगढ़ थाने का है, लेकिन रामगढ़ थानाध्यक्ष सूचना के बाद आए तक नहीं।


यह भी पढ़ें: नीम-हकीम के चक्कर में चली गई जान, गुस्साए लोगों ने झोलाछाप डॉक्टर की क्लीनिक में लगाई आग

मौके पर पहुंचे रामगढ़ भाजपा विधायक अशोक सिंह ने कहा कि घटना के संबंध में वरीय अधिकारियों से भी मैंने बात की है। इसकी गहन छानबीन होगी। मामला क्या है, इसका किसी भी कीमत पर उद्वेदन होना चाहिए। मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्गावती नदी में मोहनिया थाना अंतर्गत पाण्डेय बम्हौर में एक अज्ञात डेड बॉडी मिली थी, जिसके सत्यापन के लिए प्रभारी थाना अध्यक्ष मोहनिया को भेजा गया।

यह भी पढ़ें: शाहपुर प्रखंड प्रमुख संगीता देवी ने BJP नेता राकेश ओझा के आरोपों को निराधार बताया, जानें पूरा मामला

इसके बाद पता चला कि यह डेड बॉडी विश्वजीत सिंह रामगढ़ थाना के भेड़हरिया के रहने वाले थे। पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज रहे हैं। पोस्टमॉर्टम के पश्चात ही मालूम होगा कि इसमें क्या हुआ है, यहां पानी गहरा है। डूबने का मामला प्रतीत होता है, जब तक मेडिकल रिपोर्ट नहीं आ जाती, इसमें आगे कुछ नहीं कहा जा सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed