{"_id":"680391073d11961ad207fed8","slug":"hajj-yatra-2025-this-year-so-many-people-from-bihar-will-go-to-mecca-cm-nitish-kumar-reviewed-preparations-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hajj Yatra: इस साल बिहार से इतने हजार लोग हज करने जाएंगे मक्का, तैयारियों की सीएम नीतीश कुमार ने की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hajj Yatra: इस साल बिहार से इतने हजार लोग हज करने जाएंगे मक्का, तैयारियों की सीएम नीतीश कुमार ने की समीक्षा
Sat, 19 Apr 2025 05:33 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 19 Apr 2025 05:33 PM IST
सार
Hajj Yatra 2025: समीक्षा के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा, हज यात्रियों के लिए हज यात्रा के दौरान एयरपोर्ट तक जाने के पूर्व आवासन भोजन आवागमन इत्यादि हेतु सभी सुविधा राज्य सरकार की ओर से प्रदान की जा रही है। सभी मूलभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था करें, ताकि हज यात्रियों को किसी भी प्रकार का कष्ट न हो।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार समीक्षा बैठक करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को 1, अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में हज-2025 की तैयारियों से संबंधित समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव मो. सोहैल ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से हज-2025 की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने जिलावार हज यात्रियों की संख्या, इंबारकेशन प्वाइंट, हज यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार के द्वारा हज यात्रियों को सभी सुविधाएं प्रदान करने की तैयारी की जा रही है। इस वर्ष देश के 10 अलग-अलग हवाई अड्डे से बिहार के हज यात्रियों को हज यात्रा पर भेजा जाएगा। विभिन्न जगहों पर बिहार के हज यात्रियों के लिए की गई व्यवस्था की देख-रेख के लिए वरीय अधिकारियों के अधीन टीम की प्रतिनियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मछुआरों की जाल में मछली की जगह फंसा शव, इस थाने की पुलिस सूचना के बाद भी नहीं पहुंची, फिर...
विज्ञापन
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हज यात्रियों के लिए हज यात्रा के दौरान एयरपोर्ट तक जाने के पूर्व आवासन, भोजन, आवागमन इत्यादि हेतु सभी सुविधा राज्य सरकार की ओर से प्रदान की जा रही है। सभी मूलभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था करें, ताकि हज यात्रियों को किसी भी प्रकार का कष्ट न हो और उनकी यात्रा सुगमतापूर्वक सम्पन्न हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष मुस्लिम धर्म के लोगों को हज यात्रा हेतु उनके सबसे प्रमुख धार्मिक स्थल मक्का (सउदी अरब) भेजे जाने की व्यवस्था की जाती है।
यह भी पढ़ें: लापरवाही या जल्दबाजी...बीच सड़क पर मिला इंसान का कटा पैर, जानें पूरा मामला
जैसी की जानकारी दी गई है कि इस वर्ष बिहार से 1391 पुरुष और 1012 महिला कुल 2403 हज यात्री हज हेतु मक्का (सउदी अरब) जाएंगे। ये हज यात्री देश के 10 अलग-अलग हवाई अड्डों से हज यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे। यह बहुत खुशी की बात है। हज यात्रियों की सारी सुविधाओं का ख्याल रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि हज भवन, पटना के समरूप किशनगंज में बहुउद्देशीय भवन, हज यात्रियों के लिये आवासन, भोजन, पासपोर्ट सत्यापन, टीकाकरण, विदेशी मुद्रा विनियमण आदि की बेहतर व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार की व्यवस्था सीतामढ़ी, दरभंगा सहित अन्य जिलों के लिए भी कराएं।
यह भी पढ़ें: पोते की बारात से लौट रहे दादा की मौत, वहीं साले की शादी से लौट रहे जीजा नहीं रहे
हज यात्रा प्रारंभ होने के पूर्व शुभकामना बैठक (दुआईया मजलिस) का आयोजन हज भवन, पटना में किया जाता है। इस वर्ष यह बैठक हज भवन, पटना स्थित मौलाना मजहरूल हक ऑडिटोरियम में 1 मई को प्रस्तावित है। समीक्षा बैठक के पश्चात् मुख्यमंत्री ने हज भवन जाकर दुआईया मजलिस के आयोजन की तैयारियों का भी जायजा लिया। इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमां खान, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव मो. सोहैल सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।