Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: PM Modi sends a letter to wish Samrat Choudhary a happy birthday

बिहार: पीएम मोदी ने पत्र भेजकर सम्राट चौधरी को दी जन्मदिन की बधाई, विकसित बिहार के निर्माण में योगदान को सराहा

Mon, 16 Nov 2026 05:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 16 Nov 2026 05:57 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र भेजकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जन्मदिन की बधाई दी। अमित शाह, नितिन नवीन और संजय सरावगी ने भी शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने आभार जताते हुए विकसित भारत और समृद्ध बिहार के निर्माण का संकल्प दोहराया।

विज्ञापन
Bihar: PM Modi sends a letter to wish Samrat Choudhary a happy birthday
पीएम मोदी और सीएम सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के जन्मदिन पर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष पत्र भेजकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पत्र में लिखा कि राष्ट्र और समाज के हित में सम्राट चौधरी द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य उनके जीवन को यश और गौरव से परिपूर्ण करें। उनके अनुभव, समर्पण और दूरदर्शिता से बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े और नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश आज 'शक्ति की सप्तधारा' के संकल्प के साथ विकसित भारत के निर्माण की ओर अग्रसर है। ऐसे में प्रदेश के सामर्थ्य, संसाधनों और जनशक्ति को नए आयाम देने के प्रयास महत्वपूर्ण हैं। इस दिशा में मुख्यमंत्री का सक्रिय योगदान अहम भूमिका निभाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सम्राट चौधरी जन-जन तक सुशासन और जनकल्याण की योजनाएं पहुंचाने के साथ बिहार में विकास की गति बढ़ाने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। अमित शाह ने छठी मइया से मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की। वहीं, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और जनसेवा के संकल्प से बिहार विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करे।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा, "आपका आशीर्वाद, मार्गदर्शन और बिहार के प्रति आपका विशेष स्नेह हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। आपके विकसित भारत के संकल्प को साकार करने और समृद्ध बिहार के निर्माण के लिए हम पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निरंतर कार्य करते रहेंगे।" मुख्यमंत्री ने जन्मदिन पर मिले स्नेह, शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए सभी का हृदय से आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed