फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Water level of Karmanasha river suddenly increased, hundreds of acres of crops submerged

Bihar News: कर्मनाशा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, सैकड़ों एकड़ फसल डूबी; दहशत में ग्रामीण

Sun, 24 Aug 2025 09:49 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 24 Aug 2025 09:49 AM IST
सार

Bihar: ग्रामीणों ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के कारण मूसा खाड़ बांध सहित कई अन्य बांधों में क्षमता से अधिक पानी भर गया। बांध पर दबाव कम करने के लिए अधिकारियों ने मूसा खाड़ डैम के कुछ गेट खोल दिए।

विज्ञापन
Bihar News: Water level of Karmanasha river suddenly increased, hundreds of acres of crops submerged
बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा से सटी कर्मनाशा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि कल तक नदी बिल्कुल सूखी थी, लेकिन रातों-रात पानी आने से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई।

विज्ञापन

नदी से सटे जमुरनी, लरमा, करारी, बिंदपुरवा, निपरान सहित कई गांवों में सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न हो चुकी है। छाता गांव निवासी अजय कुमार सिंह ने बताया कि अचानक जलस्तर बढ़ने से करीब 100 एकड़ फसल पूरी तरह डूब चुकी है और पानी लगातार बढ़ रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें: घर लौट रहे जदयू नेता को बदमाशों ने मारी गोली, इलाके में दहशत; पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के कारण मूसा खाड़ बांध सहित कई अन्य बांधों में क्षमता से अधिक पानी भर गया। बांध पर दबाव कम करने के लिए अधिकारियों ने मूसा खाड़ डैम के कुछ गेट खोल दिए। इसके बाद पानी लतीफ शाह बियर से होते हुए सीधे कर्मनाशा नदी में गिरा, जिससे नदी अचानक उफान पर आ गई। कृषि भूमि डूबने से किसानों में भारी चिंता है और लोग प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed