फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Crime: Miscreants shoot JDU leader returning home, panic in the area

Bihar Crime: घर लौट रहे जदयू नेता को बदमाशों ने मारी गोली, इलाके में दहशत; पुलिस जांच में जुटी

Sun, 24 Aug 2025 09:41 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगसूराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगसूराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 24 Aug 2025 09:41 AM IST
सार

Bihar: बताया जा रहा है कि जदयू नेता बबलू देर शाम खेत से घर लौट रहे थे, तभी घात लगाए बदमाशों ने उन पर दो राउंड फायरिंग की। एक गोली उनके हाथ में लग गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

विज्ञापन
Bihar Crime: Miscreants shoot JDU leader returning home, panic in the area
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम बदमाशों ने जदयू कार्यकर्ता पर हमला कर गोली मार दी। घटना जमालदीपुर टोला के पास मकदमपुर–समसा सड़क पर हुई। घायल की पहचान मंसूरचक थाना क्षेत्र के समसा पंचायत-1 वार्ड नंबर-5 निवासी बबलू कुमार महतो (35) के रूप में हुई है। बबलू जदयू के सक्रिय कार्यकर्ता हैं, जबकि उनकी पत्नी ममता कुमारी पंचायत की वर्तमान उपमुखिया हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बबलू देर शाम खेत से घर लौट रहे थे, तभी घात लगाए बदमाशों ने उन पर दो राउंड फायरिंग की। एक गोली उनके हाथ में लग गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

विज्ञापन


पढ़ें;  कारी कोसी का श्राप या ठेकेदार की लापरवाही? एक ही गांव से उठीं पांच अर्थियां, पसरा मातम; जानें क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने तुरंत बबलू को मंसूरचक पीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। घटना की जानकारी मिलते ही तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार और मंसूरचक थानाध्यक्ष गोविंद कुमार पांडेय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed