फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : rjd party Tejashwi Yadav targeted CM Nitish Kumar called cheat CM patna bihar

Bihar :  राहुल गांधी के बाद अब तेजस्वी यादव के बिगड़े बोल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताया चीट मिनिस्टर

Sun, 31 Aug 2025 04:09 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 31 Aug 2025 04:09 PM IST
सार

Bihar : राहुल गांधी के पीएम मोदी को तुम-तड़ाक और फिर उन्हें और उनकी मां को अपशब्द  कहने का मामला ठंढा भी नहीं हुआ, इसी बीच अब तेजस्वी यादव ने सीएम को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चीफ मिनिस्टर नही बल्कि चिट मिनिस्टर बन चुके हैं। 

विज्ञापन
Bihar News : rjd party Tejashwi Yadav targeted CM Nitish Kumar called cheat CM patna bihar
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राहुल गांधी के बाद अब तेजस्वी यादव ने एक विवादित बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चीट सीएम बताया है। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब चीफ मिनिस्टर नही बल्कि चिट मिनिस्टर बन चुके हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार कॉपी और चिट तो कर ही रहे है ... वह केवल हमारे वादे की चीटिंग कर रहे है, इनका अपना कोई विजन नही है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: होटल मालिक ने राहुल गांधी के सुरक्षाकर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप, यात्रा के दौरान जबरन ले गए बाइक
विज्ञापन


27 अगस्त को दरभंगा जिले के सिमरी बिठौली में राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गाँधी के मंच पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का बार-बार प्रयोग किया गया। इस बयान के बाद भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। आक्रोशित भाजपा नेताओं ने इसका कड़ा विरोध करते हुए पटना में राहुल गाँधी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। हालाँकि पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द कहने वाले आरोपी  यूथ कॉंग्रेस के नेता मो नौशाद को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election : पहली बार तेज प्रताप यादव 'अबकी बार तेजस्वी सरकार' का नारा सुनकर भड़के; कह दीं ये बातें

इस घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और कार्यकर्ता शुक्रवार की सुबह सदाकत आश्रम तक मार्च किया। इस दौरान राहुल गांधी के पुतला दहन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी तथा इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में कथित तौर पर तोड़फोड़ की। भाजपा ने इस घटना को गंभीर बताया और कहा कि मंच से प्रधानमंत्री को गाली देना सिर्फ व्यक्तिगत अपमान नहीं, बल्कि पूरे देश के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला मामला है।

 

Bihar News : rjd party Tejashwi Yadav targeted CM Nitish Kumar called cheat CM patna bihar
जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार - फोटो : अमर उजाला

तेजस्वी यादव के सीम नीतीश कुमार के खिलाफ दिए गए अपमानजनक बयान पर जदयू ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इसको लेकर जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि  
भारत रत्न जननायक की उपाधि चुराना, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिवंगत माता जी को गाली देना और अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को “चीट” कहना अपमान ! लेकिन बिहार के मोकामा में राजनीतिक कार्यकर्ताओं को “सड़कछाप” और “लफुआ” कहना क्या सम्मान कहलाता है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed