Bihar : संविदाकर्मी करेंगे आमरण अनशन, कहा- सीएम नीतीश कुमार गांधी मैदान में बुलाकर एक साथ कर दें बर्खास्त
Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमलोगों को गांधी मैदान में बुलाकर नैकरी दी थी इसलिए उनसे आग्रह है कि वह एक बार फिर हमलोगों को वहां बुला लें और यह कह दें कि आप अपनी नौकरी छोड़कर घर चले जाईये, तब हमलोग अपनी मर्जी से नौकरी छोड़कर चले जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 110 विशेष सर्वेक्षण अमीन, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी एवं विशेष सर्वेक्षण लिपिक की संविदा सेवा को रद करते हुए उनपर कार्रवाई कर दी है। इसके खिलाफ में अब सभी कर्मी बुधवार से आमरण अनशन पर रहने का निश्चय किया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने उन कर्मियों पर संविदा शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है, जबकि इन कर्मियों का कहना है कि यह पहली बार ऐसा नहीं हो रहा है कि संविदाकर्मी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हैं और विभाग या सरकार उनसे बिना बात किए ही उन्हें बर्खास्त कर देता है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान राहुल गांधी पर जमकर बरसे, कहा- एक तो चोरी और उपर से...
करेंगे आमरण अनशन
फिलहाल राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने हड़ताल करने, कर्मियों को भड़काने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 110 विशेष सर्वेक्षण अमीन, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी एवं विशेष सर्वेक्षण लिपिक की नौकरी पर तलवार लटका दी है। विभाग के द्वारा किए गए इस कार्रवाई में संघ की अध्यक्ष रौशन आरा और सचिव विभूति कुमार भी शामिल हैं। यह कार्रवाई उनके जिले के बंदोबस्त पदाधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन के आलोक में की गई है। इनका कहना है कि बुधवार से हमलोग आमरण अनशन पर रहेंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कर दी अजीब मांग
हड़ताल पर बैठे राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कर्मियों का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमलोगों को गांधी मैदान में बुलाकर नौकरी दी थी इसलिए उनसे आग्रह है कि वह एक बार फिर हमलोगों को गांधी मैदान में बुला लें और यह कह दें कि आप अपनी नौकरी छोड़कर घर चले जाईये, तब हमलोग अपनी मर्जी से नौकरी छोड़कर चले जाएंगे। विभाग ने आज 110 कर्मियों को नौकरी से हटाया है, कल फिर हटाया जायेगा, फिर परसों भी हटाया जायेगा। इसलिए उनसे निवेदन है कि एक बार में ही वह हमें हटा दें।