Bihar Police : बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कुंदन कृष्णन बने DG; अवकाश कुमार सहित कई IPS अधिकारी बने DIG
IPS Officers : नए साल से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। इसके तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
विस्तार
बिहार सरकार ने नए साल से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी और पुलिस मुख्यालय में तैनात एडीजी कुंदन कृष्णन को अब डीजी यानि पुलिस महानिदेशक रैंक में प्रोन्नति दी गई है। इसके साथ ही, पटना के पूर्व एसएसपी अवकाश कुमार समेत 2012 बैच के 22 आईपीएस अधिकारियों को भी डीआईजी बनाया गया है। गृह विभाग द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
यह खबर भी पढ़ें-Video: नितिन नवीन ने राहुल-तेजस्वी पर बोला हमला, कहा- कुछ लोग विदेश जाकर अपने ही देश को गोली देते हैं
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हैं भरोसेमंद
1994 बैच के आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की गिनती मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भरोसेमंद अफसरों में होती है। चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री ने उन्हें पुलिस मुख्यालय एडीजी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी थी। वर्तमान में उनके पास एसटीएफ की कमान भी है। बिहार में वर्तमान में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियानों और मुठभेड़ों के पीछे कुंदन कृष्णन की सटीक रणनीति मानी जाती है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को दिया टास्क, कहा- पंचायत और निकाय स्तर पर बिहार को करना होगा मजबूत
2012 बैच के 22 अफसर बने डीआईजी
बिहार सरकार ने 2012 बैच के 22 आईपीएस अधिकारियों को एक साथ डीआईजी रैंक में प्रोन्नति दी है। इसमें पटना के पूर्व एसएसपी अवकाश कुमार और सारण के एसएसपी कुमार आशीष का नाम भी शामिल है। पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में आईपीएस अधिकारी अवकाश कुमार, आनंद कुमार, कुमार आशीष, रविरंजन कुमार, दीपक रंजन, इनामुल हक मंगून, आमिर जावेद, अशोक कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, राजीव रंजन-1, राकेश कुमार सिन्हा, अजय कुमार पांडेय, नीरज कुमार सिंह, सुशांत कुमार सरोज, राजीव रंजन-2, रमन कुमार चौधरी, मनोज कुमार तिवारी, शैलेश कुमार सिन्हा, सत्यनारायण कुमार, रमा शंकर राय, सुशील कुमार और दिलनवाज अहमद शामिल हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
