फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News Former Union Minister Ramkripal Yadav said Congress messed up most with Constitution

Bihar News: पूर्व केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप, कहा- कांग्रेस ने संविधान के साथ सबसे अधिक खिलवाड़ किया

Sat, 14 Dec 2024 07:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 14 Dec 2024 07:46 PM IST
सार

रामकृपाल यादव शनिवार को सासाराम (रोहतास) में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के लिए आए। जहां उन्होंने बैठक के बाद पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस पर जुबानी हमला किया।

विज्ञापन
Bihar News Former Union Minister Ramkripal Yadav said Congress messed up most with Constitution
पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के नेता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने कांग्रेस और संविधान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में संविधान के साथ सबसे अधिक कोई खिलवाड़ किया है तो वह कांग्रेस पार्टी है।

विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, जो लोग संविधान को पॉकेट में लेकर घूमते हैं, ऐसे लोग संविधान को मानने का सिर्फ दिखावा करते हैं। जबकि इन लोगों ने संविधान में सैकड़ों बार बदलाव किया है। बता दें कि रामकृपाल यादव शनिवार को सासाराम में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के लिए आए हुए थे।जहां उन्होंने बैठक के बाद पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस पर कई टिप्पणियां की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों को लगता है कि संविधान के निर्माण में सिर्फ कांग्रेसियों का ही योगदान है। जबकि देश के मनीषियों ने मिलकर इसे बनाया है। संविधान का उपयोग गरीबों को अधिकार देने के लिए किया जाना चाहिए, लेकिन कांग्रेस ने संविधान का दुरुपयोग कर गरीबों का अधिकार छीनने की कोशिश की है और दुर्भाग्यवश जिन लोगों ने सबसे अधिक संविधान के साथ छेड़छाड़ की, आज वही संविधान की दुहाई दे रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान की रक्षा करने वाले लोगों में से हैं और संसद में प्रधानमंत्री कांग्रेसियों को उनके दुष्प्रचार का ठोस जवाब देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed