Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna Administration Sets November 12 Deadline for Chhath Preparations, 9 NDRF Teams to Be Deployed

छठ महापर्व: पटना में 12 नवंबर तक घाट तैयार करने का निर्देश, ट्रैफिक रूट बदलेगा; आयुक्त ने क्या निर्देश दिया?

Mon, 09 Nov 2026 05:44 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 09 Nov 2026 05:44 PM IST
सार

Chhath Puja 2026: छठ महापर्व से पहले पटना में प्रशासन ने ऐसा प्लान तैयार किया है, जिससे इस बार घाटों पर कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं, वहीं सुरक्षा को लेकर भी सख्ती बढ़ाई गई है। कुछ घाटों पर जाने से पहले आपको भी यह खबर जरूर जान लेनी चाहिए।

विज्ञापन
Patna Administration Sets November 12 Deadline for Chhath Preparations, 9 NDRF Teams to Be Deployed
प्रमंडलीय आयुक्त ने छह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिया निर्देश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में छठ महापर्व को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने रविवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को 12 नवंबर तक हर हाल में सभी जरूरी काम पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही घाटों की सफाई, रोशनी, पेयजल, शौचालय और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने को कहा। छठ के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ की नौ टीमें भी तैनात रहेंगी।

विज्ञापन


प्रमंडलीय आयुक्त ने नगर निगम को सभी छठ घाटों की साफ-सफाई, पहुंच पथ की मरम्मत और घाटों पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अपर नगर आयुक्त को इन कार्यों की नियमित निगरानी करने को कहा। घाटों पर पर्याप्त रोशनी, स्थायी शौचालय, चापाकल, वाटर टैंकर और वाटर एटीएम की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। खतरनाक घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। ऐसे घाटों को लाल कपड़े से घेरकर स्पष्ट रूप से खतरनाक चिह्नित किया जाएगा, ताकि छठव्रती और श्रद्धालु अनजाने में जोखिम वाले स्थानों पर नहीं पहुंचें। कृत्रिम घाटों पर भी सभी जरूरी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन


नहाय-खाय से लागू होगा ट्रैफिक प्लान, खरना पर विशेष व्यवस्था
छठ के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाएगा। आयुक्त ने निर्देश दिया कि नहाय-खाय के दिन से ही यातायात प्रबंधन प्रभावी रहे, जबकि खरना के दिन से विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाए। इसके लिए वाहनों की पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थान भी चिह्नित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार: 24 नवंबर को जदयू मनाएगा ‘सुशासन दिवस, नीतीश कुमार ने संभाला मोर्चा; संजय झा-उमेश कुशवाहा ने क्या कहा?


दानापुर से कंगन घाट तक तैनात रहेंगी एनडीआरएफ की टीमें
छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा और बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ की नौ टीमें तैनात रहेंगी। ये टीमें दानापुर से कंगन घाट तक विभिन्न घाटों पर मुस्तैद रहेंगी। इसके अलावा प्रमंडलीय आयुक्त ने एसडीआरएफ के अधिकारियों को सभी संबंधित घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा के जरूरी इंतजाम करने का निर्देश दिया। विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ढीले तारों, खुले कनेक्शनों और अन्य संभावित विद्युत खतरों को समय रहते ठीक करने को कहा गया है। वहीं, भवन निर्माण विभाग को यात्री शेड, वॉच टावर और नियंत्रण कक्ष समेत निर्माणाधीन संरचनाओं का काम निर्धारित समय में पूरा करने का निर्देश दिया गया।

नदी के जलस्तर पर भी रहेगी नजर
जल संसाधन विभाग को नदी के जलस्तर की नियमित मापी कर अद्यतन रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है। जलस्तर के अनुसार जरूरी सुरक्षात्मक कदम भी उठाए जाएंगे। आयुक्त ने सभी अधिकारियों को खुद घाटों का निरीक्षण करने और विभागीय कार्यों को समय पर पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ बिहार की आस्था, परंपरा और संस्कृति का महापर्व है। छठव्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में डीडीसी शुभम कुमार, सभी अनुमंडल पदाधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed