फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Five businessmen died in road accident today Accident News parsa patna bihar police

Bihar Accident News : पटना में बड़ा सड़क हादसा; कार ने चलते ट्रक में मारी टक्कर, पांच कारोबारियों की मौत

Thu, 04 Sep 2025 08:15 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 04 Sep 2025 08:15 AM IST
सार

Bihar : पटना में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें पांचकारोबारियों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना पटना-गया-डोभी फोरलेन की है। सभी मृतक कीटनाशक और कृषि से जुड़े उत्पादों के कारोबारी थे।

विज्ञापन
Bihar News : Five businessmen died in road accident today Accident News parsa patna bihar police
भीषण सड़क हादसा का दृश्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में सड़क हादसे में पांच कारोबारियों की मौत हो गई। घटना बुधवार की देर रात पटना-गया-डोभी फोरलेन स्थित परसा बाजार थाना क्षेत्र के सुइया मोड़ के पास की है। मृतकों की पहचान मृतकों की पहचान राजेश कुमार (कुर्जी), संजय कुमार सिन्हा (पटेलनगर), कमल किशोर, प्रकाश चौरसिया और सुनील कुमार के रूप में हुई है। सभी मृतक कीटनाशक और कृषि से जुड़े उत्पादों के कारोबारी थे।  

विज्ञापन


टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कार से निकालने में जुट गई। पुलिस का कहना है कि एक्सीडेंट के दौरान सभी शव कार में ही फंस गए। कटर व क्रेन की मदद से शवों को कार से बाहर निकाला गया। पुलिस ने आननफानन में शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया। घटनास्थल पर मौजूद मनेर थानाध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि शवों के पास मिले मोबाइल और कागजात से उनकी पहचान हुई। परिजनों को सूचना दी गई है, जिसके बाद रात में ही परिजन अस्पताल पहुंच गये।
विज्ञापन


मृतक राजेश कुमार के भाई ने बताया कि सभी लोग फतुहा से लौट रहे थे। राजेश कुमार की कीटनाशक और कृषि उत्पादों की एजेंसी है और सभी कारोबारी एक साथ बिहटा-सरमेरा रोड होते हुए पटना वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक कार ने चलते ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक में फंसी कार कुछ दूर तक खींचती चली गई। ट्रक चालक को घटना की तत्कालीन जानकारी नहीं हो पाई थी। फिर अन्य गाड़ी वालों ने ट्रक को रुकवाया और फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना के संबंध में मनेर थानाध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि हादसा संभवत  तेज रफ्तार के कारण हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed