Bihar News: पटना में वज्रपात से किसान की मौत, दो लोग झुलसे; परिजनों में मचा कोहराम
Bihar: घटना की सूचना मिलते ही विक्रम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मौत की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना जिले के विक्रम थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरवारी टोला गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
मृतक किसान की पहचान गांव निवासी 50 वर्षीय सुदामा प्रसाद के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, सुदामा प्रसाद मंगलवार की दोपहर धान की बुआई की तैयारी को लेकर अपने खेत में गए थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई और आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गए। वज्रपात इतना तेज था कि सुदामा प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई।
पढ़ें: मुजफ्फरपुर में कंटेनर की चपेट में आकर बाइक सवार किसान की मौत, बाइक हुई क्षतिग्रस्त
वहीं, पास के खेतों में काम कर रहे दो अन्य लोग भी वज्रपात की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही विक्रम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मौत की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुदामा प्रसाद मेहनती किसान थे और खेती-बारी के कामों में अक्सर सबसे पहले पहुंचते थे। घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है।