{"_id":"685bf2febda7f370dd0f238d","slug":"muzaffarpur-bihar-news-road-accident-container-crush-farmer-crime-news-muzaffarpur-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-3098957-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Accident: मुजफ्फरपुर में कंटेनर की चपेट में आकर बाइक सवार किसान की मौत, बाइक हुई क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Accident: मुजफ्फरपुर में कंटेनर की चपेट में आकर बाइक सवार किसान की मौत, बाइक हुई क्षतिग्रस्त
Wed, 25 Jun 2025 07:41 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 07:41 PM IST
सार
Bihar: मृतक के परिजनों ने बताया कि उनके पिता शहर में किसी काम से आ रहे थे, तभी एक बेलगाम रफ्तार की कंटेनर ने उन्हें रौंद दिया। घायल होने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में किसान की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के गरहा थाना क्षेत्र के पटीयासा में एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार किसान को रौंद दिया, जिससे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान गायघाट थाना क्षेत्र के चक्की निवासी 55 वर्षीय दीपू लाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घटना के अनुसार, मृतक दीपू लाल अपनी बाइक से शहर आ रहे थे, तभी दरभंगा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें रौंद दिया। घटना के बाद मृतक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
पढ़ें: खगड़िया के देवरी पंचायत में दर्दनाक हादसा, चार वर्षीय मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत; परिजन बेसुध
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने बताया कि उनके पिता शहर में किसी काम से आ रहे थे, तभी एक बेलगाम रफ्तार की कंटेनर ने उन्हें रौंद दिया। घायल होने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज उनकी मौत हो गई।
गरहा थाना प्रभारी आशीष ठाकुर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और कंटेनर को पकड़ लिया गया है, लेकिन चालक मौके से भागने में सफल रहा। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।