Bihar News: नाच के दौरान मारपीट में दुल्हन का भाई गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान मौत; जानें
Bihar: घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए लड़के वालों ने शादी की रस्म पूरी किए बिना ही बरात वापस लौटा ली। घटना की सूचना मिलते ही दिनारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के जिगना गांव में बुधवार देर रात शादी समारोह के दौरान नाच कार्यक्रम में हुई मारपीट में दुल्हन का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद शादी का माहौल गमगीन हो गया और बरात बिना रस्म पूरी किए ही वापस लौट गई।
भोजपुर से आई थी बरात
जानकारी के अनुसार, भोजपुर जिले के अगिआंव थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव से बारात जिगना गांव आई थी। शादी समारोह में नाच-गाने का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान बारातियों और लड़की पक्ष के कुछ लोगों के बीच नर्तकी को पैसे देने को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।
पढ़ें: बरात में आए किशोर की हत्या, रेलवे लाइन किनारे खेत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस
मारपीट में कई लोग घायल
इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। इनमें दुल्हन का 14 वर्षीय छोटा भाई अभिमन्यु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अन्य घायलों के साथ सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अन्य घायलों में अरविंद कुमार, राहुल कुमार और मनीष कुमार शामिल हैं।
तनाव के बीच बारात लौटी वापस
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए लड़के वालों ने शादी की रस्म पूरी किए बिना ही बरात वापस लौटा ली। घटना की सूचना मिलते ही दिनारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
पुलिस ने अभिमन्यु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फिर परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।