फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: murder of a teenager who had come to the wedding procession news in hindi

Bihar Crime News: बरात में आए किशोर की हत्या, रेलवे लाइन किनारे खेत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 01 May 2025 01:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 01 May 2025 01:45 PM IST
सार

Bihar: मृतक के पिता हिया चौधरी ने गांव के ही लक्षण सहनी और उनके बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि लक्षण सहनी और उनका बेटा है, पहले से ही मेरे बेटे को जान से मारने की धमकी देते थे। मुझे फोन से सूचना मिली, तब मैं यहां पहुंचा और देखा कि मेरे बेटे की हत्या कर दी गई है।

विज्ञापन
Bihar News: murder of a teenager who had come to the wedding procession news in hindi
घटनास्थाल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के एपीएम थाना क्षेत्र स्थित सिरनिया गांव में शादी समारोह में शामिल होने आए एक किशोर की हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के बाहर रेलवे लाइन के किनारे एक खेत से बरामद हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंचे सिटी एसपी अशोक कुमार ने मामले को हत्या करार देते हुए कहा कि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र स्थित पुरनाही गांव से बरात सिरनिया गांव के रामधनी सहनी की बेटी मनीषा की शादी में आई थी। बरात देर रात करीब दो बजे पहुंची थी और सुबह चार बजे सभी बरातियों ने भोजन किया। इसी दौरान बारात में शामिल 14 वर्षीय धीरज कुमार को आखिरी बार भोजन करते हुए देखा गया था। इसके बाद वह लापता हो गया। खोजबीन के दौरान उसका शव रेलवे गुमटी के पास एक खेत में पड़ा मिला।

विज्ञापन


पढ़ें: तेज रफ्तार पिकअप ने होटल संचालक को कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित भीड़ ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन    

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता हिया चौधरी ने गांव के ही लक्षण सहनी और उनके बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि लक्षण सहनी और उनका बेटा है, पहले से ही मेरे बेटे को जान से मारने की धमकी देते थे। मुझे फोन से सूचना मिली, तब मैं यहां पहुंचा और देखा कि मेरे बेटे की हत्या कर दी गई है। सिटी एसपी अशोक कुमार ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed