{"_id":"68149d5ac4a5f1f3660deb45","slug":"bihar-news-bjp-leader-rituraj-sinha-said-tejashwi-and-his-family-betrayed-lohia-socialism-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री बोले- तेजस्वी और उनके परिवार ने किया लोहिया के समाजवाद के साथ विश्वासघात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री बोले- तेजस्वी और उनके परिवार ने किया लोहिया के समाजवाद के साथ विश्वासघात
Fri, 02 May 2025 03:54 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 02 May 2025 03:54 PM IST
सार
Rituraj Sinha Statement: ऋतुराज सिन्हा बोले, तेजस्वी और उनके परिवार ने लोहिया के समाजवाद के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा, लोहिया के समाजवाद को सही से समझिए।
विज्ञापन
ऋतुराज सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने तेजस्वी यादव के समाजवाद पर किए गए टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि टिपण्णी करने से पहले कृपया डॉ. राम मनोहर लोहिया के समाजवाद को सही से समझिए। लोहिया जी का समाजवाद केवल एक जाति, वर्ग या समुदाय का नहीं था, वह समाज के हर तबके, हर दबे-कुचले व्यक्ति, हर महिला और हर पुरुष के समान अधिकार और अवसर की लड़ाई थी। वह विचारधारा समावेशी थी, न कि विभाजनकारी।
विज्ञापन
दुर्भाग्यवश, आपके परिवार ने लोहिया और कर्पूरी ठाकुर जी की महान विचारधारा को तोड़-मरोड़ कर उसे केवल जातिवादी राजनीति का औजार बना दिया। आपने समाज को एकजुट करने के बजाय, उसमें जाति के ज़हर का बीज बोया। आपने एक विशेष जाति की राजनीति को बढ़ावा दिया, वो भी केवल राजनीतिक लाभ के लिए, पर जिस जाति के कंधों पर चढ़कर सत्ता पाई, उनके लिए भी कुछ ठोस नहीं किया। आपने सिर्फ अपने परिवार के लिए सत्ता और संसाधनों का उपयोग किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पटना के बड़े प्राइवेट अस्पताल में कार्यरत युवक को दिनदहाड़े गोली मारी, 200 मीटर दूर थी पुलिस गाड़ी
विज्ञापन
आज बिहार और देश जानता है कि आपके परिवार ने "समाजवाद" के नाम पर सिर्फ और सिर्फ परिवारवाद को पोषित किया। समाजवाद को आपने अपनी संकीर्ण, स्वार्थी राजनीति का शिकार बना डाला। इसलिए तेजस्वी जी, पटाखे छोड़ना और बयानबाज़ी करना बंद कीजिए। गंभीर राजनीति कीजिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद कीजिए, जिनके नेतृत्व में देश के लम्बे समय से पेंडिंग मुद्दे, चाहे वह सामाजिक न्याय हो, जातिगत जनगणना हो, आरक्षण का सवाल हो या फिर ओबीसी वर्ग के अधिकार, सभी पर ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। मोदी ने यह सिद्ध किया है कि "करता है तो मोदी ही करता है" बाक़ी आप जैसे जातिवादी मानसिकता वाले लोग राजनीतिक रोटी सेक कर आम लोगों को बेवकूफ बनाते रहते हैं, ये देश और बिहार की जनता जानती है।
यह भी पढ़ें: मुठभेड़ में पकड़ाए तीन आरोपियों को कोर्ट ने भेजा जेल, तीनों पर यूपी की किशोरी के साथ दरिंदगी का है आरोप