फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Court sent three accused to jail in Gopalganj, all accused of doing dirty work with a teenager

Bihar: मुठभेड़ में पकड़ाए तीन आरोपियों को कोर्ट ने भेजा जेल, तीनों पर यूपी की किशोरी के साथ दरिंदगी का है आरोप

Fri, 02 May 2025 02:49 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 02 May 2025 02:49 PM IST
सार

बिहार पुलिस का कहना है कि यूपी की किशोरी के साथ घिनौनी हरकत करते वाले तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर सख्त सजा सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
Bihar News: Court sent three accused to jail in Gopalganj, all accused of doing dirty work with a teenager
नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म

विस्तार

गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा रेलवे स्टेशन पर किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को पुलिस ने दो आरोपितों सोनू बिन उर्फ सनू बिन और करीमन बिन उर्फ प्रिंस बिन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर न्यायालय में भेज दिया। हालांकि, इससे पहले मंगलवार को एक अन्य आरोपित अभिषेक बिन को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

विज्ञापन


कुचायकोट थानाध्यक्ष के अनुसार, तीनों आरोपितों के विरुद्ध रिमांड की मांग की गई है ताकि गहन पूछताछ की जा सके। घटना सोमवार तड़के उस समय हुई जब उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की एक किशोरी सासामुसा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। तभी तीन युवकों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सोमवार को ही अभिषेक बिन को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में तीन दरिदों को लगी गोली, तीनों पर यूपी की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, अभिषेक की निशानदेही पर जब पुलिस ने पेटभरिया गांव में छापेमारी करने गई तो अपराधियों ने पुलिस को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की ओर से की गोलीबारी में तीनों आरोपियों के पेड़ में गोली लग गई। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में तीनों आरोपितों के पैर में गोली लगी। उन्हें सदर अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। किशोरी को भी दुष्कर्म की घटना के बाद अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उसे पुलिस सुरक्षा में उसे घर पहुंचा दिया गया।
पिता का इलाज करने आई युवती से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed