फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Politics over ‘Seva Sankalp Abhiyan’: Rohini Acharya and Tejashwi Yadav attack BJP.

‘सेवा संकल्प अभियान’ पर सियासत: लालू के बेटे-बेटी भाजपा पर बोला हमला, रोहिणी और तेजस्वी ने क्या कहा जानिए?

Thu, 17 Sep 2026 11:17 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 17 Sep 2026 11:17 AM IST
सार

Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर एक ओर भाजपा की ओर से सेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राजद और लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने सरकार के कार्यक्रम और खर्च पर सवाल उठाए हैं। आइये जानते हैं किसने क्या कहा?

विज्ञापन
Politics over ‘Seva Sankalp Abhiyan’: Rohini Acharya and Tejashwi Yadav attack BJP.
पीएम मोदी पर तेजस्वी और रोहिणी का निशाना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बिहार में आज से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत हुई है। यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान सेवा और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इधर, प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर बिहार में सियासत भी शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए बाढ़ की स्थिति का मुद्दा उठाया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के 15 जिलों में 50 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और ऐसे समय में भाजपा प्रधानमंत्री का जन्मदिन मना रही है। वहीं, रोहिणी आचार्य ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भाजपा पर तंज कसा है।

विज्ञापन


रोहिणी आचार्य ने तंज कसते हुए क्या कहा? 
रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री के जन्मदिन के आयोजन को लेकर व्यंग्य किया। उन्होंने लिखा कि ‘महाअवतारी जी’ के लिए सिर्फ एक दिन, महज एक घंटे तक ही दीया जलाना पर्याप्त नहीं है..!! उन्होंने आगे लिखा कि पूछता है हिंदुस्तान... ब्रह्मांड के स्वयंभू अधिपति, नॉन-बायोलॉजिकल, जवाबदेही मुक्त, जुमले आजम, मेलोडी मैन ‘महाअवतारी जी’ के प्रकटोत्सव (अवतरण दिवस) का जश्न कब तक मनाना है? रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में आगे व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि सिर्फ एक दिन और एक घंटे तक दीया जलाना पर्याप्त नहीं है। उनके अनुसार, उत्सव प्रतिदिन 24 घंटे और पूरे वर्ष चलते रहना चाहिए अन्यथा 'महाअवतारी जी' की लीला का बखान पूरा नहीं हो पाएगा। उनके नाम का जाप करने वाले झांसेबाजों, जुमलेबाजों, गाल बजाने वाले भक्तों का जीवन निर्रथक हो जाएगा।
विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने भी सरकार पर साधा निशाना
इससे पहले तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधा था। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया था कि बिहार सरकार प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ नाम से सरकारी कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उन्होंने दावा किया कि इस कार्यक्रम में बिहार जैसे गरीब राज्य में 100 करोड़ रुपये दीया, बाती और तेल पर खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने बिहार में बाढ़ की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा था कि राज्य में बाढ़ से 49 लाख लोग प्रभावित हैं। उनका आरोप था कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता करने के बजाय सरकार प्रधानमंत्री के प्रचार पर 100 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। उन्होंने अपनी पोस्ट में सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा था कि “बिहार बाढ़ से त्राहिमाम कर रहा है, 49 लाख लोग बाढ़ प्रभावित हैं। उनकी सहायता करने की बजाय डबल इंजन सरकार मोदी के प्रचार में 100 करोड़ रुपये नाले में प्रवाहित करेगी। तेजस्वी यादव कहा कि यह बेहद की शर्मनाक स्थिति है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed