फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News cache of weapons recovered in Kaimur Bhagwanpur firing case two arrested main accused absconding

Bihar News: भगवानपुर गोली कांड मामले में हथियारों का जखीरा बरामद, दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

Wed, 07 May 2025 07:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 07 May 2025 07:09 PM IST
सार

Bhagwanpur Firing Case: भगवानपुर गोली कांड मामले में हथियारों के जखीरा के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही उनके पास से 18 जिंदा कारतूस और 18 खोखा बरामद किया है।

विज्ञापन
Bihar News cache of weapons recovered in Kaimur Bhagwanpur firing case two arrested main accused absconding
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैमूर पुलिस ने भगवानपुर गोली कांड मामले में हथियारों के जखीरा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही उनके पास से 18 जिंदा कारतूस और 18 खोखा बरामद किया है। बकाया पैसे की लेन देन को लेकर पांच मई को गोलीबारी की घटना हुई थी। इस घटना में घायल दो युवकों का अभी वाराणसी में इलाज चल रहा है। वहीं, मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से फरार है।

विज्ञापन


इस पर प्रेसवार्ता कर कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि बीते पांच मई को भगवानपुर थाना अंतर्गत बहुरी सुनरी रोड में तीन मोहानी पर गोलीबारी की घटना घटित हुई थी। इसमें मरची गांव के लव पांडेय उर्फ बमबम पांडेय को पेट में गोली लगी थी एवं अंतू यादव को पीठ में गोली लगी थी, जिनका अभी भी वाराणसी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गटका ने मचाई धूम, महाराष्ट्र ने जीता पहला पदक, बिहार के नाम एक रजत सहित पांच मेडल
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस द्वारा घायलों के बयान पर नामजद पांच अभियुक्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई किया जाने लगा कि इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि घटना में प्रयोग किया हथियार के साथ एवं भारी मात्रा में हथियार के साथ इस घटना से संबंधित लोग कसेर गांव में हैं। इसके अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ शिवशंकर कुमार ने गठित टीम के साथ कसेर गांव पहुंचे और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।


साथ ही उनके पास से पांच एक नाली और दो नाली देसी बंदूक 12 बोर का जिंदा कारतूस एवं 315 बोर का पांच जिंदा कारतूस तथा 18 खोखा बरामद किया गया है। पूछताछ में पता चला कि बकाया पैसे की लेनदेन को लेकर मीटिंग के लिए सुंदरी और बहुरी रोड के पास बुलाया गया था, जहां मीटिंग के दौरान कुछ बकझक हुई। इसी दौरान गोली चला दिया गया। इसमें मुख्य आरोपी कसेर गांव निवासी अभय पांडेय पिता दाऊ पांडेय है, जो अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा लगातार छापामारी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: छात्र की गोली मारकर हत्या, दोस्त ने बर्थडे पार्टी में फोन कर बुलाया था

गिरफ्तार आरोपी भगवानपुर थाना क्षेत्र के कसेर गांव निवासी कमला पांडेय का पुत्र जनार्दन पांडेय उर्फ छोटन पांडेय तथा दुर्गाशंकर पांडेय का पुत्र दिलीप शंकर पांडेय बताया जाता है। जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह हथियार वैध है या अवैध और इतने हथियार इनके पास कहां से आए। इन सभी मामलों पर पुलिस जांच कर कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed