फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Lakhs stolen from three houses in one night, goods found scattered in the fields

Bihar: एक ही रात में तीन घरों में लाखों की चोरी, खेत में बिखरे मिले सामान; दुकान से सिगरेट चुराकर पी गए चोर

Thu, 31 Jul 2025 04:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 31 Jul 2025 04:45 PM IST
सार

Bihar: पीड़ित बबलू कुमार ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे उन्होंने देखा कि घर और दुकान का दरवाजा खुला हुआ है और अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। दुकान से 96,500 रुपये नकद, सिगरेट, बिस्किट सहित कई वस्तुएं चोरी कर ली गईं।

विज्ञापन
Bihar: Lakhs stolen from three houses in one night, goods found scattered in the fields
चुपचाप उड़ा ले गए नकदी व जेवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अथमलगोला थाना क्षेत्र के दक्षिणीचक गांव में बुधवार की देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। एक ही रात में गांव के तीन घरों में शातिर चोरों ने लाखों रुपये नकद व जेवरात की चोरी कर ली। चोरी के बाद चोरों ने सामानों की छंटनी गांव से लगभग 50 मीटर दूर खेत में की और बेकार समझ कर कुछ सामान वहीं फेंककर फरार हो गए। चोरों ने एक घर से सिगरेट भी चुराई और उसे खेत में बैठकर पीने के प्रमाण भी छोड़े हैं।

विज्ञापन

घर में सो रहे थे लोग, चुपचाप उड़ा ले गए नकदी व जेवर
पीड़िता प्रतिमा देवी ने बताया कि घटना के वक्त वह किसी काम से बाढ़ गई हुई थीं। घर में सिर्फ एक वृद्ध महिला और एक बच्चा सोए हुए थे। रात करीब 2 बजे जब वृद्धा की नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। उनके मुताबिक चोर दो बक्से उठाकर 50 मीटर दूर खेत में ले गए थे और वहीं खोलकर चना, मूंग समेत अन्य सामान फेंक दिया। चोरों ने बक्से में रखे करीब 50 हजार रुपये नकद, दो सिकरी, पांच जितिया, दो लॉकेट, एक मंगलसूत्र, दो चांदी की चूड़ियां, एक पायल समेत करीब पांच भर सोने के गहनों की चोरी की।उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी रात में ही थाना को फोन कर दी गई, लेकिन पुलिस ने कहा कि पहले आवेदन दें, उसके बाद ही जांच की जाएगी। अब तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है।

विज्ञापन


पढ़ें: पेंटिंग के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान व घर से तीन लाख की चोरी, सिगरेट पीकर छोड़े सबूत
वहीं, पीड़ित बबलू कुमार ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे उन्होंने देखा कि घर और दुकान का दरवाजा खुला हुआ है और अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। दुकान से 96,500 रुपये नकद, सिगरेट, बिस्किट सहित कई वस्तुएं चोरी कर ली गईं। इसके अलावा घर से सोने की हसूली, चेन, बाला समेत अन्य आभूषण भी गायब थे। कुल मिलाकर करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति चोरी हुई है। बबलू ने यह भी बताया कि खेत में जिस जगह पर बक्सा फेंका गया था, वहां सिगरेट के जले हुए टुकड़े और राख भी मिले हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि चोरों ने चोरी के बाद वहीं बैठकर सिगरेट पी।


घर में जल रहा था मोबाइल का टॉर्च, महिला को हुआ शक
तीसरी पीड़िता इंदु देवी ने बताया कि रात में वह 12 बजे तक जगी हुई थीं। फिर रात 3 बजे जब नींद खुली, तो देखा कि दो मोबाइल का टॉर्च जल रहा है। पहले उन्हें लगा कि बहू-बेटे के विवाद के कारण बेटा छत पर सो गया होगा और मोबाइल नीचे छूट गया है। लेकिन जब उन्होंने देखा कि गोदरेज का सामान बिखरा पड़ा है, तो उन्हें चोरी का शक हुआ। छानबीन के दौरान घर के छत पर गहनों का पर्स फेंका मिला, जबकि खेत में एक अटैची पड़ी मिली जिसमें रोल गोल का हार रखा हुआ था, जिसे चोरों ने नहीं लिया। उनके घर से करीब तीन भर सोना, 30 भर चांदी और 10 हजार रुपये नकद की चोरी हुई है। शोर मचाने पर ग्रामीण जमा हो गए। बाद में पता चला कि गांव के अन्य दो घरों में भी चोरी हुई है। एक घर का मोबाइल उनके घर में ही चोर छोड़कर चले गए थे।
 

ग्रामीणों में दहशत, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
लगातार तीन घरों में एक ही रात हुई चोरी से गांव में दहशत का माहौल है। वहीं, पुलिस की सुस्ती को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। पीड़ितों का कहना है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस ने अब तक घटनास्थल का मुआयना नहीं किया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की जाए और गांव में रात्रि गश्त को बढ़ाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed