फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Kaimur subdivisional hospital turns into a pond due to heavy rains

देख लो सरकार: भारी बारिश होने से कैमूर का अनुमंडलीय अस्पताल तालाब में तब्दील, इलाज के लिए मरीज परेशान

Wed, 13 Aug 2025 02:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 13 Aug 2025 02:59 PM IST
सार

Bihar: मोहनिया थाना क्षेत्र के बड़की देवकली निवासी सुधु सिंह ने बताया कि हम अपने मरीज को दवा दिलाने आए हैं, लेकिन काउंटर अब तक खुला नहीं है। चारों ओर पानी भरा हुआ है, जिससे काफी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
Bihar: Kaimur subdivisional hospital turns into a pond due to heavy rains
अस्पताल में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैमूर जिले का अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया इन दिनों बारिश और लापरवाही की मार झेल रहा है। बीते 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश के चलते अस्पताल परिसर तालाब में तब्दील हो गया है। ट्रॉमा सेंटर का इमरजेंसी वार्ड, दवा काउंटर, टिकट पर्ची काउंटर समेत कई कमरों में नाले का गंदा पानी भर गया है। इसी पानी के बीच मरीज और उनके परिजन इलाज कराने को मजबूर हैं।

विज्ञापन

स्थिति इतनी खराब है कि ट्रॉमा सेंटर की इमारत जर्जर हो चुकी है। बुधवार सुबह बारिश के बीच इसका फॉल्स सीलिंग टूटकर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, सड़क किनारे नाले का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिसके कारण शहर का गंदा पानी बारिश होते ही अस्पताल परिसर में घुस जाता है। 

विज्ञापन


पढ़ें: खगड़िया में दिनदहाड़े गोलीकांड: फ्लाईओवर पर युवक को मारी गोली, भूमि विवाद की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहनिया थाना क्षेत्र के बड़की देवकली निवासी सुधु सिंह ने बताया कि हम अपने मरीज को दवा दिलाने आए हैं, लेकिन काउंटर अब तक खुला नहीं है। चारों ओर पानी भरा हुआ है, जिससे काफी परेशानी हो रही है। अस्पताल की कर्मचारी पुष्पा देवी ने कहा, “सुबह 8 बजे ड्यूटी पर पहुंची तो देखा कि कैंपस, वार्ड और ट्रॉमा सेंटर के सभी कमरों व गलियारों में नाले का गंदा पानी भर गया है। इसी हालत में हम लोग सेवा दे रहे हैं।

अस्पताल के प्रभारी डॉ. विजय कुमार ने बताया कि अगर नाले का निर्माण कार्य समय पर पूरा हो जाता, तो यह समस्या नहीं होती। ट्रॉमा सेंटर नीचे होने के कारण यहां पानी भर जाता है। इसकी जर्जर स्थिति को देखते हुए जल्द ही इसे खाली किया जाएगा।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed