खगड़िया में दिनदहाड़े गोलीकांड: फ्लाईओवर पर युवक को मारी गोली, भूमि विवाद की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
Bihar: सूत्रों के अनुसार, घटना के पीछे भूमि विवाद की आशंका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चित्रगुप्त नगर थाना प्रभारी अमित कुमार कांत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खगड़िया शहर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। बुधवार सुबह चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के व्यस्त फ्लाईओवर ब्रिज पर बाइक सवार बदमाशों ने नीरज कुमार नामक युवक को गोली मार दी। इस दुस्साहसिक वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नीरज रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। फ्लाईओवर के पास अज्ञात बदमाशों ने उन पर अचानक गोली चला दी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया।
पढ़ें: बेतिया में सीढ़ियों पर घसीटते हुए शव ले जाने का मामला: मॉर्च्युरी कर्मचारी निलंबित, वायरल वीडियो से खुली पोल
सूत्रों के अनुसार, घटना के पीछे भूमि विवाद की आशंका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चित्रगुप्त नगर थाना प्रभारी अमित कुमार कांत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहरवासियों में दहशत का माहौल है, जबकि प्रशासन का कहना है कि अपराधियों को जल्द पकड़ा जाएगा।