फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Government's new initiative for women's safety and hygiene, 100 pink toilets being built in 16 bodies

Bihar: महिलाओं की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर सरकार की नई पहल, 16 निकायों में बन रहे 100 पिंक टॉयलेट

Thu, 10 Jul 2025 07:50 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 10 Jul 2025 07:50 PM IST
सार

महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए बिहार सरकार ने राज्य के 16 नगर निकायों में विशेष "पिंक टॉयलेट्स" के निर्माण का कार्य आरंभ कर दिया है। इन शौचालयों का डिजाइन और संचालन पूरी तरह से महिलाओं के लिए और महिलाओं द्वारा किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Bihar: Government's new initiative for women's safety and hygiene, 100 pink toilets being built in 16 bodies
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और स्वच्छता के उद्देश्य से 16 नगर निकायों में 100 सीटों वाले पिंक टॉयलेट्स का निर्माण शुरू किया है। इनमें सभी आवश्यक सुविधाएं और महिला कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। यह पहल महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर साबित हो सकती है।
विज्ञापन



महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार ने एक अहम पहल की है। अब राज्य के नगर निकायों में "पिंक टॉयलेट" का निर्माण शुरू हो चुका है, जो विशेष रूप से महिलाओं के लिए बनाए जा रहे हैं। इन टॉयलेट का संचालन और उपयोग केवल महिलाएं ही करेंगी। सरकार की यह योजना सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं को यौन उत्पीड़न और हिंसा से सुरक्षा देने के साथ-साथ उनकी निजता और स्वास्थ्य की रक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में मुख्यमंत्री द्वारा इस योजना की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन और राज्य योजना के तहत निर्माण

नगर विकास एवं आवास विभाग के अनुसार, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत राज्य के 10 नगर निकायों में कुल 70 सीटों वाले पिंक टॉयलेट बनाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त राज्य योजना से भी 6 नगर निकायों में 30 सीटों की व्यवस्था की जा रही है। इस परियोजना पर कुल 2.50 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, सम्राट चौधरी के बयान पर RJD का पलटवार

इन टॉयलेट्स को पिंक रंग में रंगा जा रहा है, जिससे इन्हें आसानी से महिलाओं के लिए पहचाना जा सके। टॉयलेट्स में बिजली, पानी, स्वच्छता और सेनेटरी पैड की उपलब्धता जैसे सभी जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी। साथ ही, पैड के सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था और एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा। इन टॉयलेट्स में महिला केयरटेकर की तैनाती की जाएगी।


किन नगर निकायों में बनेंगे पिंक टॉयलेट:

गया, मुजफ्फरपुर, बिहारशरीफ, पूर्णिया, सासाराम, सीतामढ़ी, राजगीर, बोधगया, सुल्तानगंज, भभुआ, बड़हिया, बक्सर, जाले, सिंहवाड़ा, कमतौल-अहियारी और देव नगर पंचायत में इनका निर्माण हो रहा है।

मंत्री और सचिव ने क्या कहा?

नगर विकास मंत्री जिवेश कुमार ने कहा, "महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा और गरिमा के लिए यह एक बड़ा कदम है। यह पहल महिला सशक्तिकरण को भी नई दिशा देगी।" वहीं, विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने कहा कि पिंक टॉयलेट्स में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और इनका संचालन पूरी तरह महिलाओं के द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed