फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar got a big gift in road construction, the central government approved projects worth Rs 33,464 crore

Bihar: बिहार को मिला सड़क निर्माण में बड़ा तोहफा, केंद्र सरकार ने दी 33,464 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी

Fri, 20 Jun 2025 08:27 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह अमर उजाला, न्यूज डेस्क, पटना
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 20 Jun 2025 08:27 PM IST
सार

बिहार में सड़क ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने 33,464 करोड़ रुपये की लागत से 52 नई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने शुक्रवार को जानकारी दी।

विज्ञापन
Bihar got a big gift in road construction, the central government approved projects worth Rs 33,464 crore
पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने शुक्रवार को जानकारी दी कि बिहार में कुल 875 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास के लिए 33,464 करोड़ रुपये की लागत से 52 परियोजनाओं को केन्द्र सरकार ने मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि यह पहली बार हुआ है जब एक वित्तीय वर्ष में केंद्र सरकार द्वारा राज्य को इतनी बड़ी राशि की सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई है।
विज्ञापन


गंडक और कमला नदी पर बनेंगे तीन बड़े पुल
मंत्री नवीन ने बताया कि स्वीकृत परियोजनाओं के तहत गंडक नदी पर बगहा और पतजीरवा में दो और कमला नदी पर एक बड़े पुल का निर्माण किया जाएगा। इन पुलों के निर्माण से आमजन को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और परिवहन व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा।
विज्ञापन


380 किलोमीटर सड़कें होंगी फोर लेन में चौड़ी
उन्होंने बताया कि स्वीकृत 875 किलोमीटर लंबाई में से 380 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों को फोर लेन में विकसित किया जाएगा। इसमें प्रमुख मार्गों में शामिल हैं:
विज्ञापन
विज्ञापन


राम जानकी मार्ग (मशरख–चकिया–शिवहर–सीतामढ़ी–भिठ्ठामोड़ | NH-227A एवं NH-227)

बरियारपुर से देवघर सीमा तक (NH-333)

अरवल–जहानाबाद–बिहारशरीफ (NH-33)

बेतिया–बगहा मार्ग (NH-727)

अन्य मार्गों का होगा दो लेन में उन्नयन
इसके अलावा, निम्न मार्गों का पेव्ड शोल्डर के साथ दो लेन में चौड़ीकरण किया जाएगा:

सीतामढ़ी–चिरांद (NH-122A)

समस्तीपुर–दरभंगा (NH-322)

हरिहरगंज–औरंगाबाद–नौबतपुर (NH-139)

बरबीघा–जमुई–बांका–ढाका मोड़ (NH-333A)

18 आरओबी का भी होगा निर्माण
मंत्री ने बताया कि इन परियोजनाओं के अंतर्गत कुल 18 रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण भी शामिल है, जिससे यातायात और सुरक्षित होगा।

यह भी पढ़ें:  बिहार में चुनाव से पहले मानसून सत्र की हुई घोषणा, पांच दिन चलेगा सदन; राज्यपाल ने किया आह्वान

2025-26 की कार्य योजना में शामिल हुईं लगभग सभी योजनाएं
नवीन ने बताया कि दिनांक 7 मई 2025 को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ हुई बैठक में प्रस्तुत योजनाओं को 2025-26 की कार्य योजना में शामिल कर लिया गया है। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार और मंत्री गडकरी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार के कारण बिहार आज तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed